Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Veer Birsa Munda Cyclothon: NCC कैडेट्स 28 दिसंबर से रांची-दिल्ली 1300 किमी साइकिल यात्रा पर

veer birsa munda cyclothon ncc ranchi to delhi 28 december 2025 20251222 124908 0000
0 158

महान जनजातीय नायक धरती आबा वीर बिरसा मुंडा को सम्मान देने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन’ (Veer Birsa Munda Cyclothon) का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान एनसीसी निदेशालय बिहार एवं झारखंड के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है, जिसमें एनसीसी कैडेट्स रांची से नई दिल्ली तक साइकिल यात्रा करेंगे।

साइक्लोथॉन का पहला चरण 18 से 20 दिसंबर 2025 तक झारखंड में आयोजित किया गया। इस दौरान साइक्लोथॉन दल तोरपा से चलकर वीर बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू होते हुए रांची पहुंचा। सोमवार को मोरहाबादी मैदान, रांची में पहले चरण का समापन हुआ, जहां पर्यटन, कला-संस्कृति मंत्री सुदिव कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने दल का औपचारिक स्वागत किया और भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

पहले चरण में तीन एनसीसी अधिकारी, तीन स्थायी कर्मचारी और 24 एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे, जिनमें बालिका कैडेट्स भी थीं। यह साइक्लोथॉन उन स्थानों से होकर गुजरा जो वीर बिरसा मुंडा के जीवन और उनके आंदोलन से जुड़े रहे हैं। आयोजन के दौरान कैडेट्स ने उत्साह, अनुशासन और टीम भावना के साथ अभियान में भाग लिया।

दूसरा चरण: रांची से नई दिल्ली तक 1300

किमीआयोजकों के अनुसार दूसरा चरण अधिक चुनौतीपूर्ण होगा, जिसमें रांची से नई दिल्ली तक लगभग [1300] किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की जाएगी। यह यात्रा 28 दिसंबर 2025 को बिरसा मुंडा कारागार परिसर, रांची से शुरू होगी, जिसे झारखंड के राज्यपाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह दल करीब 20 दिनों में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगा।

दूसरे चरण में दो एनसीसी अधिकारी, दो स्थायी कर्मचारी और 16 एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे, जिनमें बालिका कैडेट्स भी शामिल होंगी। आयोजकों का कहना है कि यह दल झारखंड के युवाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर में एकता, साहस और राष्ट्रसेवा का संदेश देगा

27 जनवरी 2026 को दिल्ली में समापन

‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन’ का समापन 27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री की रैली के दौरान एक भव्य समारोह के साथ प्रस्तावित है। इसे धरती आबा वीर बिरसा मुंडा को राष्ट्रीय स्तर पर श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, यह अभियान केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि युवाओं को जोड़ने, प्रेरित करने और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने वाला

इसे भी पढ़ें – Samrat Choudhary और AIMIM के बीच गुपचुप मुलाकात, ऑपरेशन लोटस में जुटी भाजपा?

Leave a comment