Sen your news articles to publish at [email protected]
Social media पर Khesari Lal Yadav का बयान हुआ वायरल, “आदमी से जीत सकता हूं, मशीन से नही”
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक बयान हाल ही में सोशल मीडिया (Social media) पर बहुत तेजी से फैल रहा है। खेसारी लाल यादव 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी के उम्मीदवार के रूप में छपरा सीट से मैदान में थे।
छपरा सीट पर खेसारी को टिकट मिलने के बाद इस क्षेत्र की चर्चा पूरे देश में छा गई थी। उन्होंने चुनावी माहौल को बनाने के लिए भी प्रयास किए। तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव जैसे कई अन्य नेताओं ने खेसारी के समर्थन में प्रचार किया।
छोटी कुमारी ने खेसारी को पराजित किया
छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव को निराशा का सामना करना पड़ा है। उन्हें इस सीट पर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, जहाँ एनडीए की उम्मीदवार छोटी कुमारी ने उन्हें पराजित किया।
चुनाव परिणामों के बाद, खेसारी ने छपरा की जनता का धन्यवाद करते हुए इसे स्वीकार किया कि वह राजनीति के लिए नहीं बने हैं। इस हार के बाद उनका एक बयान फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
इस वीडियो में खेसारी लाल यादव ने बताया कि उन्हें राजनीति का ज्ञान नहीं है और वह इस क्षेत्र में प्रवेश नहीं करना चाहते थे, लेकिन हालात ऐसी बनीं कि उन्हें चुनाव में भाग लेना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव ने उन्हें यह समझने में मदद की कि उनके करीब कौन है। आगे वो बताते हैं कि एक इंसान से तो हराया जा सकता है, लेकिन मशीन से नहीं।
यह टिप्पणी अब तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही है। बीजेपी की उम्मीदवार छोटी कुमारी ने खेसारी लाल यादव को 8000 वोटों से मात दी थी, जो इस सीट को हॉट सीटों में शामिल करता है। चुनाव हारने के बाद, खेसारी अब ईवीएम पर अपनी असफलता का ठीकरा फोड़ते नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – Samrat Choudhary और AIMIM के बीच गुपचुप मुलाकात, ऑपरेशन लोटस में जुटी भाजपा?
