Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Khagaria में Congress office पर भाजपा का झंडा किससे लगाया? कार्यकर्ताओं में कड़ा आक्रोश

who hoisted the bjp flag at the congress office in khagaria this has sparke 20251229 110011 0000
0 40

खगड़िया (Khagaria) के परबत्ता नगर पंचायत में स्थित कांग्रेस कार्यालय (Congress office) पर किसी ने भाजपा का झंडा लहरा दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह झंडा कब लगाया गया, इस संबंध में स्थानीय कांग्रेस नेताओं के पास कोई सटीक जानकारी नहीं है।

ज्ञात रहे कि परबत्ता में कांग्रेस का कार्यालय पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और स्थानीय निवासी डॉ. चंदन यादव के पारिवारिक मकान में स्थित है। रविवार को कार्यालय के ऊपर भाजपा का झंडा देखने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कड़ा आक्रोश फैल गया है।

परबत्ता के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने इस मामले में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। कांग्रेस के नेताओं ने इसे पार्टी की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ एक स्पष्ट हमला मानते हुए जोरदार विरोध किया है।

कांग्रेस ने घटना को एक साजिश बताया

रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस जिले में बड़े धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव और युवा कांग्रेस के नेता राजा गुप्ता ने इस घटना को एक साजिश बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का एक सुनियोजित प्रयास है।

प्रभाकर यादव ने यह बात कही है कि कुछ असामाजिक तत्व इस मामले में शामिल हो सकते हैं। वहीं, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री और वरिष्ठ नेता दीपक कुमार सिंह का कहना है कि ऐसे लोग इस स्थिति की वास्तविकता को समझते भी नहीं हैं। फिलहाल, ये प्रश्न उठता है कि कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा का झंडा किसने फहराया

इसे भी पढ़ें – National Youth Congress शुरू करेगी ‘अरावली सत्याग्रह’, गुजरात से शुरू होकर दिल्ली में होगी खत्म

Leave a comment