Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Patna Police कस्टडी से फरार प्रिंस ढेर: 7 राज्यों में 300KG गोल्ड लूट का किंगपिन

patna police escape prince killed 300kg gold loot 7 states 20260207 140742 0000
0 44

बिहार के वैशाली जिले में शुक्रवार को पटना पुलिस (Patna Police) और STF के संयुक्‍त अभियान के दौरान, गोल्‍ड लूट गैंग के चर्चित मास्टरमाइंड प्रिंस, जिसे अभिषेक के नाम से भी जाना जाता है, एक मुठभेड़ में मारा गया। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कॉलोनी में हुई, जहां पटना STF और वैशाली पुलिस ने मिलकर उसे ढेर कर दिया। प्रिंस उस गिरोह का मुखिया था, जो देश के सात राज्यों में सक्रिय था और जिसने 300 किलो से अधिक सोने की लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था।

शुक्रवार सुबह बिहार पुलिस STF को सूचना मिली कि वॉन्टेड अपराधी प्रिंस हनुमान नगर कॉलोनी में एक किराए के घर में छिपा हुआ है। जानकारी की पुष्टि करने के बाद, वैशाली पुलिस की सहायता से इलाके को घेर लिया गया। जब पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए वहां पहुंची, तो प्रिंस ने गाड़ी पर फायरिंग की। जिसके जवाब में STF ने भी गोली चलाई, जिससे प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अचानक हुई फायरिंग ने कॉलोनी में हड़कंप

चश्मदीदों के अनुसार, अचानक हुई फायरिंग ने कॉलोनी में हड़कंप मचा दिया। एनकाउंटर के दौरान प्रिंस के एक साथी को भी गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हथियार बरामद हुए हैं और इसके खिलाफ अलग मामला दर्ज किया गया है।

प्रिंस का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और चौंकाने वाला है। वह 4 सितंबर 2025 को पटना पुलिस की हिरासत से भाग निकला था। बताया जाता है कि उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) लाया गया था, जहां उसने नाटकीय तरीके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद उसने पंजाब और अन्य राज्यों में सोने की डकैतियों को अंजाम दिया।

प्रिंस के खिलाफ 28 से अधिक आपराधिक मामले

प्रिंस के खिलाफ 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, डकैती, रंगदारी और पुलिस अधिकारियों पर हमले जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। वह हाजीपुर कोर्ट में एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या का मुख्य आरोपी भी है। उसकी गिरफ्तारी पर सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

प्रिंस, कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह का सबसे विश्वसनीय शूटर और दाहिना हाथ था। जबकि सुबोध वर्तमान में जेल में है, उनका गैंग जेल के अंदर और बाहर से ही सक्रिय रहा। प्रिंस अपराधों को अंजाम देता था, जबकि सुबोध जेल से उनकी योजनाओं का संचालन करता था। यह गैंग बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में फैला हुआ था।

लाख से अधिक का इनाम घोषित अपराधी प्रिंस

पुलिस को संदेह था कि प्रिंस नेपाल भागने की योजना बना रहा था, खासकर यह देखते हुए कि वह पहले भी फरार होने के दौरान कुछ समय के लिए नेपाल में छिपा था। इसी आशंका के कारण, पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की।

वैशाली के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि 2 लाख से अधिक का इनाम घोषित अपराधी प्रिंस, जिसे अभिजीत के नाम से भी जाना जाता है, के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी की गई। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो उसने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर जांच की, और घटनाक्रम में उपयोग हुए हथियार को भी बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment