Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

लगन सीजन में छोटे नोटों की किल्लत दूर करने को केनरा बैंक ने लगाए कैंप, कटे-फटे नोट भी बदलने की सुविधा

lagn season mein khudra notes ki kami keenra bank ne lagaye camp 20260209 215927 0000
0 74

सगुना मोर (पटना): लगन सीजन में बाजारों में खुदरा नोटों की भारी कमी को देखते हुए रिजर्व बैंक के निर्देश पर केनरा बैंक ने अनूठी पहल शुरू की है। बैंक ने छोटे नोटों के वितरण के लिए विशेष कैंप लगाए हैं, जहां कटे-फटे नोटों को भी बदला जा सकता है। यह सुविधा केनरा बैंक के ग्राहकों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी उपलब्ध है।

लगन के इस व्यस्त समय में छोटे व्यवसायियों को छोटे नोटों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। रिजर्व बैंक ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बैंकों को निर्देश जारी किए हैं। केनरा बैंक ने बिहार भर में कई जगहों पर ऐसे कैंप लगाकर लोगों की राहत की है।

सगुना मोर शाखा पर आयोजित इस कैंप में आम जनता को छोटे नोट मिलने के साथ ही कटे-फटे नोट बदलने की सुविधा दी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख विकास भारती, शाखा प्रभारी ज्ञान प्रकाश, अधिकारी रवीश मुकुंद, करेंसी चेस्ट प्रबंधक उमेश चौधरी और प्रबंधक ओपी सिंह उपस्थित रहे।

बैंक अधिकारियों ने बताया कि यह पहल लगन सीजन में व्यापारियों और आम लोगों की परेशानी कम करने के लिए की गई है। लोग अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment