Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

बड़ी खबर! Bihar को मिला New Governor: अता हसनैन, नंदकिशोर यादव नागालैंड भेजे गए! 9 राज्यों के गवर्नरों का बड़ा बदलाव, जानें पूरी लिस्ट

governor change 9 states bihar new governor ata hasnain list 20260306 074512 0000
0 181

देश की राजनीति में गुरुवार रात एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में नए राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना ने सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी। यह परिवर्तन उस समय हुआ जब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने दिन में अपने पद से इस्तीफा दिया, और कई राज्यों में राजनीतिक सरगर्मियां अपने उफान पर हैं।

दिल्ली को नए उपराज्यपाल के रूप में नया चेहरा

दिल्ली को नए उपराज्यपाल के रूप में एक नया चेहरा मिला है। तरनजीत सिंह संधू, जो पूर्व राजनयिक और अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं, अब राजधानी के प्रशासन की बागडोर संभालेंगे। इसके अलावा, बिहार में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्हें एक कठोर और रणनीतिक दृष्टि वाले अफसर के रूप में होती रही है।

पश्चिम बंगाल में तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आर.एन. रवि को एक नई भूमिका सौंपी गई है, जिससे राज्य की राजनीति में ताजा बहस शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें इस निर्णय के बारे में फोन पर जानकारी दी, लेकिन परंपरा के अनुसार इससे पहले उनसे सलाह-मशविरा नहीं किया गया।

नागालैंड में नंद किशोर यादव को राज्यपाल नियुक्त किया गया

इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र में विष्णु देव वर्मा, तेलंगाना में शिव प्रताप शुक्ला, हिमाचल प्रदेश में कविंदर गुप्ता, और नागालैंड में नंद किशोर यादव को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसी तरह, लद्दाख में दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को एक नई जिम्मेदारी दी गई है। तमिलनाडु में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेवारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment