Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

सियासत में Nishant kumar की धमाकेदार एंट्री! विधायकों संग मीटिंग कर बोले- ‘विकसित बिहार’ के नए अध्याय की शुरुआत

nishant-kumar-political-entry-bihar-jdu-mlas-meeting
0 53

‘विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत निशांत कुमार’ (Nishant kumar) विषय पर जेडीयू प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में निशांत कुमार को बिहार की राजनीति में कदम रखने के लिए बधाई दी गई है। साथ ही संदेश में यह उल्लेख किया गया है कि बिहार की कमान, युवा दृष्टिकोण के साथ, निशांत के नेतृत्व में नए विकास की शुरुआत होगी। निशांत के जेडीयू में शामिल होने की खबर से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।

निशांत कुमार 8 मार्च को जेडीयू में शामिल

सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च को जेडीयू में शामिल होने वाले हैं। हालांकि, वे पार्टी में शामिल होने से पहले ही सक्रिय नजर आए हैं। निशांत ने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के निवास पर लगभग 24 विधायकों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में संजय झा के साथ परिवहन मंत्री श्रवण कुमार और अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावे 12 से अधिक युवा विधायक भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में निशांत कुमार ने प्रमुख नेताओं के साथ पार्टी की प्रगति के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने युवा विधायकों के साथ बिहार की योजनाओं और उनकी सफलता के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की, साथ ही पार्टी में युवाओं की भागीदारी को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर भी बातचीत की। इसके अलावा, निशांत रविवार को जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जल्द ही बिहार की यात्रा पर भी जाएंगे।

बख्तियारपुर में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण

दूसरी ओर, निशांत बिहार की राजनीति में सक्रिय होते जा रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बख्तियारपुर का दौरा करेंगे। यह दौरा राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद उनका पहला दौरा होगा, जहां वे अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री बख्तियारपुर में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे और वहां की व्यवस्थाओं तथा विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, वे क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का भी पता लगाएंगे। इस दौरान, वे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment