Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Nitish kumar का ‘मैं हूं ना’ अवतार: संगठन पर अधिकार की बात कह विरोधियों को किया खामोश

nitish-kumar-main-hoon-na-avatar-silencing-opponents
0 53

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) द्वारा राज्यसभा जाने के निर्णय ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। शुक्रवार शाम को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

इस बैठक में पार्टी के मंत्री, विधायक, सांसद और एमएलसी शामिल हुए। बैठक के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि जदयू की नेतृत्व की जिम्मेदारी नीतीश कुमार के बेटे निशांत को सौंपे जाने वाली है, और उन्हें शनिवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को यह चिंता थी कि नीतीश के नेतृत्व के बाद जदयू किस तरह से संगठित बनेगी, जिसका समाधान इस बैठक में निकाल लिया गया है।

किसी को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया है कि वे अपनी पार्टी के संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन के सभी अधिकारों के धारक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भले ही वे राज्यसभा जा रहे हैं, पर संगठन की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है, इसलिए किसी को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बिहार के विकास के कार्य में और अधिक सक्रियता से जुटें। हालांकि मैं दिल्ली जा रहा हूं, लेकिन मेरी नजर हमेशा बिहार पर रहेगी। इसके बारे में जानकारी जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी दी।

आपके साथ हूं…

बैठक में भावुकता को देखते हुए नीतीश कुमार ने अपने दल के नेताओं को समझाया। उन्होंने कहा कि भले ही कुछ लोग राज्यसभा जा रहे हों, लेकिन वह पार्टी और सरकार से जुड़े मुद्दों पर अपना मार्गदर्शन देना जारी रखेंगे।

उन्होंने आगे जोड़ा, “मैं आपके साथ हूं, इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम विकास और सरकारी कार्यों पर ध्यान बनाए रखेंगे और आपकी समस्याओं का समाधान भी करते रहेंगे।” मुख्यमंत्री की इस बात के बाद विधायकों और अन्य नेताओं ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनके निर्णय के साथ तठस्थ हो कर खड़े हैं।

बेटे निशांत कुमार के राजनीतिक जीवन में प्रवेश

इस बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीतिक जीवन में प्रवेश को लेकर सहमति बनी। बैठक के दौरान कई विधायकों ने नीतीश कुमार के सामने यह मांग रखी कि निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाया जाए। इसके बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस प्रस्ताव को पेश किया।

सभी विधायकों और एमएलसी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके परिणामस्वरूप, यह घोषणा की गई कि निशांत कुमार शनिवार को जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बताया गया कि वे उस दिन औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे और आने वाले दिनों में वे बिहार का दौरा भी करेंगे।

राज्यसभा चुनाव के लिए नीतीश का नामांकन

नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति में लगभग बीस वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री रहते हुए, उन्होंने लंबे समय तक राज्य का नेतृत्व किया। हाल ही में, उन्होंने जदयू के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, जिससे नई राजनीतिक यात्रा की शुरुआत का संकेत मिला है। इस निर्णय के बाद, बिहार की राजनीति में संभावित बदलावों की चर्चा तेज हो गई है।

राजनीतिक दायरों में यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बिहार में नेतृत्व में परिवर्तन हो सकता है। ऐसी संभावना है कि आगामी सरकार में भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री के पद पर आ सकता है। इसके साथ ही, निशांत कुमार राजनीति में शामिल होने के बाद उनके लिए भविष्य में किसी बड़ी जिम्मेदारी की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि, शुक्रवार को हुई बैठक में कोई औपचारिक घोषणा नही हुई।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment