Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Iran vs Trump: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, क्या मिडिल ईस्ट में बढ़ेगा तनाव?

iran-vs-trump-middle-east-war
0 7

ईरान (Iran) के अधिकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) की उस टिप्पणी का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान में युद्ध जल्द समाप्त होगा। तेहरान ने स्पष्ट किया कि युद्ध समाप्त करने का निर्णय केवल वे स्वयं करेंगे।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र की स्थिति और भविष्य की दिशा अब उनकी सेनाओं के नियंत्रण में है। आईआरजीसी ने कहा, “हम ही तय करेंगे कि युद्ध कब समाप्त होगा। इस क्षेत्र के समीकरण और इसका भविष्य अब हमारी सेना के हाथ में है। अमेरिकी सेना युद्ध खत्म नही करेगी।

ट्रम्प ने कहा, तेल आपूर्ति में बाधा संघर्ष बढ़ सकता है

ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ संभावित युद्ध की अवधि छोटी हो सकती है, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर इस्लामिक गणतंत्र वैश्विक तेल आपूर्ति में बाधा डालता है, तो संघर्ष बढ़ सकता है।

उन्होंने मियामी के निकट अपने गोल्फ क्लब में रिपब्लिकन सांसदों से कहा, “हमने मध्य पूर्व में कुछ चुनौतियों का सामना करने के लिए एक संक्षिप्त यात्रा की। मेरा मानना है कि यह एक बहुत ही क्षणिक यात्रा रहेगी।”

इसके कुछ घंटों बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उल्लेख किया, “यदि ईरान ऐसा कुछ करता है जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप हो जाती है तो अमेरिका अबतक किये हमलों से बीस गुना ताकत से हमला करेगा।”

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment