Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

LPG Supply Crisis: जंग का बेंगलुरु के रेस्टोरेंट्स पर असर, सप्लाई ठप होने से हड़कंप

lpg-supply-crisis-middle-east-war
0 43

LPG Supply Crisis: बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने जानकारी दी है कि कमर्शियल उपयोग के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सोमवार से निलंबित कर दी गई है। अचानक इस सप्लाई का रोकना होटल उद्योग के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है। गैस की आपूर्ति बंद होने के कारण, होटल मंगलवार से बंद रहने के लिए बाध्य होंगे।

होटल इंडस्ट्री को चुनौतियों का सामना

एसोसिएशन ने आगे कहा कि होटल उद्योग को आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में रखा गया है, इसीलिए आम जनता, वरिष्ठ नागरिक, छात्र और चिकित्सा पेशेवर, जो इस पर निर्भर हैं, उन्हें रोजमर्रा के भोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

इस संदर्भ में एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक गैस की सप्लाई सामान्य नहीं हो जाती, तब तक हमारी होटल इंडस्ट्री को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ऑयल कंपनियों का साथ देने की आवश्यकता है।

एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि संबंधित केंद्रीय मंत्री इस पर शीघ्रता से कार्रवाई करेंगे, ताकि कमर्शियल गैस सप्लाई पुनः शुरू हो सके और होटल उद्योग को आवश्यक मदद मिल सके।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment