Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Nitish Kumar Resignation Update: नीतीश कुमार का MLC पद से इस्तीफा, जानिए JDU नेताओं के मन की बात!

nitish kumar mlc resignation update jdu leaders reaction bihar news 20260330 125343 0000
0 48

Nitish Kumar Resignation Update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के पश्चात, आज MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद विभिन्न नेताओं के बयान आने लगे हैं। जदयू के नेताओं का कहना है कि नीतीश के जाने से बिहार में एक खालीपन महसूस हो रहा है।

बिहार विधान परिषद के सभापति, अवधेश नारायण सिंह ने बताया, “मैंने मुख्यमंत्री से आज सुबह औपचारिक मुलाकात की, जहाँ उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा। अब इसकी प्रक्रिया चल रही है और सीट को खाली घोषित किया जाएगा। उनके जाने से राज्य में निराशा है। वर्तमान में बिहार को विकसित राज्यों में गिना जा रहा है।”

नीतीश-नितिन नबीन का इस्तीफा

जब इस्तीफे की प्रक्रिया चल रही थी, उस समय का माहौल कैसा था, इस सवाल पर JDU के MLC संजय गांधी ने बताया, “यह एक भावुक क्षण नहीं था, मुख्यमंत्री बहुत ही सहज नजर आ रहे थे। वे नियमों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। हम लगभग 20 वर्षों से MLC के रूप में एक साथ हैं।”

नीतीश कुमार के साथ-साथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी विधायक पद से इस्तीफा दिया है। इस संदर्भ में, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा, “भजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सराओगी के माध्यम से हमें नितिन नवीन जी का इस्तीफा प्राप्त हुआ है। हमने इसे स्वीकार करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है।”

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment