Sen your news articles to publish at [email protected]
Bihar Teacher Transfer Policy: जानिए कब से शुरू होंगे तबादले?
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार में सरकारी स्कूलों के शिक्षक पिछले काफी समय से अपने ट्रांसफर का इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें अभी और समय इंतजार करना पड़ सकता है। शिक्षकों के ट्रांसफर के विषय में नई नीति बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौजूदा ट्रांसफर नीति में कुछ खामियां सामने आई हैं, जिसके चलते स्कूलों में विषय अनुसार शिक्षकों की संख्या में असंतुलन उत्पन्न हो गया है। बताया गया है कि कई माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में, जहां एक-एक विषय के लिए विशेष रूप से पद निर्धारित हैं, वहां आवश्यकता से अधिक शिक्षकों की तैनाती की गई है।
कई जगह शिक्षकों की कमी
कुछ स्कूलों में इतिहास जैसे विषय के लिए दो पदों के बजाय चार शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जबकि विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों में कई जगह शिक्षकों की कमी बनी हुई है। हाल ही में 24 अप्रैल को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने ट्रांसफर नीति में पारदर्शिता लाने और व्यवस्था को सुधारने के लिए निर्देश दिए थे।
डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से कहा था कि ट्रांसफर और पोस्टिंग के सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाना आवश्यक है, ताकि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद नई ट्रांसफर पॉलिसी को अंतिम रूप दिया जाएगा।
