Sen your news articles to publish at [email protected]
Jammu Kashmir Target Killing: नाम पूछा और चला दी गोली, कुलगाम में आतंकियों की कायराना हरकत से सहमे मजदूर
Jammu Kashmir Target Killing: आतंकियों ने एक बार फिर कायरता का परिचय देते हुए शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों पर गोलीबारी की। इस नृशंस हमले में दोनों श्रमिकों की जान चली गई।
हमले के तुरंत बाद भागे हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर के एक मुखौटा संगठन, द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है, जिसने आने वाले दिनों में और भी हमले करने की धमकी दी है।
नाम पूछा और फिर नजदीक से उन पर गोलियों की बौछार
शुक्रवार रात लगभग सवा आठ बजे, कुलगाम के केलम क्षेत्र में दो आतंकवादी ईंट भट्ठा-77 पर पहुंचे। उन्होंने वहां काम कर रहे श्रमिकों से पहले उनका नाम पूछा और फिर नजदीक से उन पर गोलियों की बौछार कर दी। दोनों श्रमिक उसी क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे।
गोली लगने के बाद दोनों लोग जमीन पर गिर पड़े और आतंकियों ने उन्हें मृत समझकर वहां से भाग निकला। जब आतंकवादी चले गए, तब उनके साथी और स्थानीय निवासियों की मदद से घायल श्रमिकों को अनंतनाग के मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में पहुँचाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने 24 वर्षीय दीपक रातरे, पुत्र उमा शंकर, को मृत घोषित कर दिया, जबकि 28 वर्षीय भूपेंद्र, पुत्र दशरथ, को भी रात में मृत घोषित किया गया।
भूपेंद्र को बाद में बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान (स्किमस) अस्पताल में भेजा गया। दीपक की छाती में और भूपेंद्र के पेट में गोलियां लगी थीं। उल्लेखनीय है कि कश्मीर में यह नौ दिनों के भीतर दूसरा टारगेट हमला है।
