Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Iran Attacks US Airbase: अमेरिकी एयरबेस पर ईरान की मिसाइलों की बौछार, F-35 और F-16 हैंगर तबाह करने का दावा

iran attacks us airbase f35 f16 hangar destroyed claim
0 9

Iran Attacks US Airbase: IRGC का कहना है कि अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमले में F-35, F-16 और F-15 लड़ाकू विमानों के हैंगर, मरम्मत की सुविधाएं और शेल्टर को काफी नुकसान हुआ है।

ईरान के सरकारी मीडिया, प्रेस टीवी के हवाले से बताया गया है कि ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर किए गए हमले का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में यह दावा किया गया है कि ईरानी क्लस्टर मिसाइलों ने बिना किसी बाधा के एयरबेस को निशाना बनाया, जबकि अमेरिका का पैट्रियट एयर-डिफेंस सिस्टम इसे रोकने में विफल रहा।

अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों पर हमला

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, IRGC ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने एजिस (Aegis) हथियार प्रणाली से लैस अमेरिकी युद्धपोतों DDG-119 और DDG-53 को बैलिस्टिक मिसाइलों से टारगेट किया, जिससे उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर दिया है। ईरान के अर्द्धसैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना ने कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों के निकट स्थित तेल टैंकरों के चालक दल को तुरंत जहाज छोड़ने के लिए चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अमेरिकी हमलों के जवाब में इन जहाजों को निशाना बनाने का जोखिम है।

ईरान का कहना है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में उनकी नौसेना द्वारा किए गए जवाबी हमले के कारण अमेरिका दबाव में है और इस निराशा में ईरानी जहाजों पर आक्रमण कर रहा है।

IRGC ने साफ किया है कि जब तक अमेरिका अपनी आक्रामक नीतियों को समाप्त नहीं करता, तब तक वे उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखेंगे।

Leave a comment