Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Indian Railways System Failure: छठ से पहले रेलवे की व्यवस्था चरमराई! 24 घंटे से ज्यादा लेट ट्रेनें, पटना जंक्शन पर मची अफरा-तफरी

indian-railways-system-failure
0 15

Indian Railways System Failure: लोक आस्था का प्रमुख पर्व छठ का अनुष्ठान कल से आरंभ होने वाला है। लेकिन इससे पहले, यात्रियों की घर पहुंचने वाली उम्मीदें ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण बाधित हो रही हैं। दिल्ली, मुंबई, सूरत और हावड़ा सहित कई अन्य शहरों से पटना आने वाली ट्रेनों की गति धीमी हो गई है। कुछ ट्रेनें 24 से 26 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ऐसे में, छठ अपने परिवार के साथ मनाने की तैयारियों में लगे लोगों की चिंता बढ़ गई है। जिन घरों में इस पर्व की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं, उन उम्मीद भरी आँखों के लिए अपने परिजनों का इंतजार कठिन हो रहा है।

इस स्थिति ने यात्रियों की यात्रा योजनाओं में भारी गड़बड़ी

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ नियमित एक्सप्रेस और प्रीमियम ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। लंबी दूरी की ट्रेनों के लगातार विलंब के कारण यात्रियों की पूरी यात्रा योजना टूट रही है। छठ के त्योहार से ठीक पहले ट्रेनों की इस स्थिति ने न केवल रेलवे की व्यवस्थाओं को चुनौती दी है, बल्कि यात्रियों की समस्याओं को भी बढ़ा दिया है।

Leave a comment