Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar Vidhan Parishad में 52 नियुक्तियों पर चला रद्दीकरण का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

bihar-vidhan-parishad-52-appointments-cancelled-awadhesh-narayan-singh
0 25

बिहार विधान परिषद (Bihar Vidhan Parishad) के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल के अंतिम समय में की गई 52 तृतीय श्रेणी की नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है। विधान परिषद सचिवालय ने गुरुवार को निम्न वर्गीय लिपिक के 10, डाटा इंट्री ऑपरेटर के 35, और निजी सहायक के 7 पदों पर की गई नियुक्तियों को निरस्त करने की जानकारी देते हुए एक अधिसूचना जारी की, जिसमें उप सचिव नवीन कुमार मिश्र के हस्ताक्षर शामिल हैं।

नियुक्तियों को रद्द करने का प्रमुख कारण यह बताया गया है कि सभी नियुक्त कर्मी परिषद सचिवालय द्वारा आयोजित दो पुनर्परीक्षाओं में शामिल नहीं हुए। इनमें पहली परीक्षा चार नवंबर को और दूसरी 18 नवंबर को आयोजित की गई थी, लेकिन किसी भी कर्मी ने इनमें भाग नहीं लिया। इसके परिणामस्वरूप, गुरुवार को विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति डा. प्रो. रामबचन ने यह कदम उठाया।य की सहमति से सभी नियुक्तियां रद्द की गयी.

प्रायोगिक परीक्षा के लिए पैनल के सामने उपस्थित होना अनिवार्य था

विधान परिषद सचिवालय ने सभी नियुक्त कर्मियों को पहले 4 नवंबर को पुनर्परीक्षा में भाग लेने का निर्देश दिया। इस परीक्षा के लिए एक तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया गया था। व्यावहारिक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित की गई, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि कोई भी कर्मी इसमें भाग नहीं लिया। इससे निराश होकर सचिवालय ने 18 नवंबर को फिर से पुनर्परीक्षा आयोजित की, लेकिन इस बार भी किसी कर्मी ने रुचि नहीं दिखाई और फिर से गैर हाजिर रहे।

प्रमुख सचिव के सात पदों पर हुई थी नियुक्ति

विधान परिषद सचिवालय में निजी सचिव के सात पदों पर नियुक्तियाँ की गई थीं। इन नियुक्तियों में स्पृहा सिंह, अमन कुमार, नमन राज, अंजलि कुमारी आनंद, सुमित राज, गुड़िया कुमारी और सिमरन भारती शामिल थे। इनकी नियुक्तियाँ रद्द कर दी गईं। इसी प्रकार, निम्न वर्गीय लिपिक के 10 पदों पर भी नियुक्तियाँ की गई थीं, जिनमें मृत्युंजय कुमार, जया कुमारी, प्रियांशु कुमार, चंदा पोद्दार, निखिल कुमार आदि शामिल थे।मार, निशा कुमारी, आनंद कुमार,सुजीत पासवान , निशि कुमारी और पायल कुमारी की नियुक्ति रद्द की गयी. डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर नियुक्त 35 कर्मियों की नौकरी समाप्त कर दी।

Leave a comment