Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

NEET Exam Scam: फर्जी अभ्यर्थी बैठाने वाला बायोमेट्रिक कर्मी गिरफ्तार, हर उम्मीदवार से लेते थे 12 से 30 लाख रुपये

neet-exam-scam-biometric-staff-arrested-fake-candidates-12-30-lakh
0 52

NEET Exam Scam: फर्जी NEET यूजी परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। इओयू ने इस गिरोह के एक प्रमुख सदस्य और वांछित बायोमेट्रिक कर्मी संतोष कुमार को वैशाली से गिरफ्तार किया है। संतोष कुमार कटरा गांव का निवासी है। पूछताछ के दौरान उसने गिरोह में अपनी भागीदारी स्वीकार की और कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उसने बताया कि इस ऑपरेशन के लिए हर उम्मीदवार से 12 से 30 लाख रुपये की राशि ली जाती थी। फिलहाल, उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

लखीसराय में दो और किऊल थाने में एक मामला दर्ज

‎इस मामले में लखीसराय में दो और किऊल थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा में धांधली के खिलाफ सबसे पहला मामला तीन मई 2026 को नालंदा जिले के पावापुरी थाने में दर्ज किया गया था। इसके बाद 21 जून 2026 को आयोजित री-नीट परीक्षा में अनियमितताओं की वजह से लखीसराय में भी मामले दर्ज किए गए। कजरा थाने में दो और किऊल थाने में एक केस दर्ज हुआ. शुरुआती जांच संबंधित जिला पुलिस ने की. बाद में मामलों की गंभीरता को देखते हुए केस इओयू को सौंप दिया गया।

असली अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी

‎वसूली गई राशि 12 से 30 लाख रुपये तक होती थी। इओयू की जांच में यह सामने आया कि गिरोह के सदस्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन भरने के समय ही असली अभ्यर्थियों और उनकी जगह परीक्षा देने वाले स्कॉलर के बीच संपर्क स्थापित करते थे। इसके बाद वे कुछ अधिकृत आधार एजेंटों और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों की मदद लेते थे, ताकि असली अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक डेटा अपडेट किया जा सके। दोनों के चित्रों का मिश्रण भी किया जाता था, जिससे बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया को धोखा दिया जा सके। इस प्रकार परीक्षा केंद्र पर फिंगर वेरिफिकेशन के समय हेराफेरी करके स्कॉलर को असली अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा में बैठा दिया जाता था। इसके लिए हर उम्मीदवार से 12 से 30 लाख रुपये तक की राशि वसूल की जाती थी।

‎नेटवर्क का फैलाव कई जिलों में

‎इओयू की जांच के दौरान लखीसराय, हाजीपुर, नवादा और नालंदा सहित कई जिलों में बायोमैट्रिक वेंडरों की संलिप्तता उजागर हुई है। इसके अलावा, नीट काउंसिलिंग में दाखिला दिलाने के लिए फर्जी आय प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र बनवाने वाले व्यक्तियों की भी पहचान की गई है। इस मामले में पहले ही डॉ. रविशंकर उर्फ सम्राट, डॉ. उज्ज्वल राज और अश्विनी कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। डॉ. रविशंकर पावापुरी स्थित महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के साथ जुड़े हुए हैं। पूछताछ के दौरान संतोष कुमार ने स्वीकार किया कि उसने राहुल राज, रवि उर्फ रविशंकर सम्राट और अन्य के सहयोग से फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठाने के लिए डाटा मिलाने और परीक्षा के दिन फिंगर वेरिफिकेशन में हेराफेरी करने का काम किया। इओयू अब गिरोह के अन्य सदस्यों, बायोमैट्रिक वेंडरों और फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वालों की भूमिका की जांच हो रही है।

Leave a comment