Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

JNU में हुई शर्मनाक हरकत, कैंपस में MCA की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

0 409

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

नई दिल्ली: दिल्ली जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (JNU) से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा है। यहां विश्वविद्यालय के कैंपस में MCA की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी भी JNU का ही छात्र है। 31 वर्षीय हिमांशु रंजन झारखंड का रहने वाला है। वह JNU में भाषा विभाग से लैंग्वेज कोर्स कर रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

पीड़िता छात्रा JNU में MCA की छात्रा है और हॉस्टल में ही रहती है। पढ़ाई के साथ-साथ वो एक कंपनी में इंटर्नशिप भी कर रही है। पीड़िता ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने ऑफिस की तस्वीर लगायी हुई है। इसी तस्वीर के चलते पीड़िता की आरोपी के साथ बातचीत हुई। उसकी तस्वीर पर कॉमेंट करके आरोपी ने लिखा था कि वो भी JNU का ही छात्र है। आरोपी ने पीड़िता से अनुरोध किया कि वो भी उसकी नौकरी लगवा दें। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। आरोपी ने पीड़िता का फोन नंबर भी लिया और दोनों की फोन पर बात होती थी।

14 मई को आरोपी ने  पीड़िता को JNU के कैंपस में स्थित इंडिया कॉफी हाउस के पास बुलाया। कुछ देर तो आरोपी ने पीड़िता से पढ़ाई और नौकरी की बातें की। लेकिन जब उसने दोस्ती की बात की तो पीड़िता ने साफ इंकार कर दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी उसे  इंडियन कॉफी हाउस के पीछे अंधेरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया। पीड़िता ने फिर किसी की मदद से पुलिस के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवायी।

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off