Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

UPSC CSE 2021 FINAL RESULT: यूपीएससी सिविल सर्विसेज में श्रुति शर्मा ने किया टॉप

सीएसई 2021 की फाइनल परीक्षा में 685 कैंडिडेट ने किया पास

0 290

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

UPSC CSE 2021 FINAL RESULT: यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्ज़ाम-2021 में अबकी बार टॉप थ्री पोजीशन पर महिलाओं ने बाजी मारी है। श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहीं।

UPSC CSE 2021 FINAL RESULT: यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्ज़ाम-2021 में अबकी बार टॉप थ्री पोजीशन पर महिलाओं ने बाजी मारी है। श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहीं। पुरुष वर्ग में चौथी पोजीशन पर रहकर ऐश्वर्य वर्मा टॉपर रहे हैं।

UPSC CSE 2021 FINAL RESULT: सिविल सेवा परीक्षा 2021 के फाइनल रिजल्ट में श्रुति शर्मा ने टॉप कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। बता दें कि है इस सिविल सेवा परीक्षा में 685 कैंडिडेट पास हुए। इतना ही नहीं ऊपर की तीन पोजीशन पर महिलाओं ने अपना झंडा गाड़ा।

परीक्षा में एक तरफ श्रुति शर्मा को जहाँ टॉप पोजीशन मिली, वहीं पर दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल रहीं। तीसरे पोजीशन पर गामिनी सिंगला रहीं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

इस बार यूपीएमसी ने सिविल सेवा फाइनल परीक्षा-2021 में 685 कैंडिडेट पास हुए। इनमें से 177 यानि कि 25.8 फीसदी सीट महिलाओं ने कब्जा किया। इतना ही नहीं टॉप 25 में 10 सीट पर महिलाओं ने परीक्षा पास की।

सिविल सेवा परीक्षा पास करने वालों में 244 कैंडिडेट जनरल कैटेगरी के थे। वहीं इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन के 73 कैंडिडेट ने बाजी मारी। उधर अदर बैकवर्ड क्लासेस में 203 स्टूडेंट पास हुए। शेड्यूल कास्ट कैटगरी के 105 और शेड्यूल ट्राइब के साठ कैंडिडेट ने इस परीक्षा में बाजी मारी।

बता दें कि यह परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। पहले प्रीलिमिनरी परीक्षा होती है। उसके बाद मेंस की लिखित और इंटव्यू होता है। सीएसई परीक्षा में चयनित कैंडिडेट इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, इंडियन फॉरेन सर्विस और इंडियन पुलिस सर्विस में जाते हैं। साथ कई केंद्रीय सेवाओं के लिए चुने जाते हैं।

बता दें कि लिखित परीक्षा एग्जामिनेशन की प्रीलिमनरी परीक्षा जून महीने में हुई थी। जनवरी 2022 में मेंस परीक्षा हुई और इंटरव्यू अप्रैल महीने में हुआ। अब यूपीएससी ने कुल 685 कैंडिडेट को पास घोषित किया।

वहीं पुरुष वर्ग की बात करें तो इस कैटेगिरी में ऑल इंडिया रैंकिंग में चौथी पोजीशन पाने वाले ऐश्वर्य वर्मा को पहला मुकाम हासिल हुआ। वहीं पाँचवी पोजीशन पर उत्कर्ष द्विवेदी ने अपनी रैंकिंग हासिल की।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off