Sen your news articles to publish at [email protected]
Bihar Vidhan-Sabha Election अकेली लडेगी AAP: कांग्रेस ने भाजपा का B टीम बताया
आम आदमी पार्टी ने बिहार चुनाव अकेले लड़ने का फैसला कर लिया है। पार्टी ने यह साफ किया है कि इंडिया गठबंधन के साथ उसका कोई गठबंधन सिर्फ लोकसभा तक था। इसके बावजूद कांग्रेस ने AAP को बीजेपी की B टीम बताया है। बिहार में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं।
Bihar Vidhan-Sabha Election
सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं। जनता को रिझाने के लिए रणनीतियां बनाई जा रही हैं। इन सबके बीच, चुनाव से पहले बिहार में बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने तय किया है कि वह सूबे में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इस नए कदम पर कांग्रेस और अन्य दलों ने प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस ने AAP को BJP की B टीम करार दिया है। पार्टी के प्रवक्ता ज्ञान रंजन का कहना है कि अचानक ऐसा फैसला लेना दिखाता है कि AAP बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है। उनका कहना है कि यह बीजेपी की B टीम है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का ढांचा पहले ही बन चुका है। इसमें कई पार्टियां हैं, जिनकी कई मीटिंगें हो चुकी हैं।
तेजस्वी यादव इसकी अध्यक्षता करते हैं। इन बैठकों में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय AAP कहीं नहीं थी, और अब अचानक अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर रही है।
एनडीए सरकार पर निशाना
वहीं, आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि हर पार्टी का अधिकार है चुनाव लड़ने का। उन्होंने कहा कि AAP को चुनावी मैदान में आना है तो उसे लोकतंत्र का सम्मान भी करना होगा। एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि NDA संविधान और लोकतंत्र पर हमला कर रहा है।
उन्होंने आगाह किया कि देश की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी को एक साथ आना चाहिए। इधर, बिहार में AAP के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यक्रम प्रभारी बबलू कुमार ने कहा है कि AAP का गठबंधन सिर्फ लोकसभा तक था। उन्होंने साफ किया कि पार्टी पूरे भरोसे के साथ बिहार के विधानसभा चुनाव लडेगी।
से भी पढ़ें – Liquor Ban In Bihar: बिहार में ऑनडिमांड मिलती है शराब, वीडियो हुआ वायरल