Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

ADHIR APPOLOGISED TO PREZ: राष्ट्रपत्नी वाले बयान के लिए अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लिखित में माफी मांगी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहाकि ऐसा जबान फिसलने से हुआ

0 294

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADHIR APPOLOGISED TO PREZ: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपत्नी वाले बयान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लिखित में माफी मांगी है। उन्होंने कहाकि ऐसा जुबान फिसलने की वजह से हुआ। हालांकि, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहाकि अधीर ने 2 बार राष्ट्रपति कहा, इसके बाद राष्ट्रपत्नी कहा। ऐसे स्लिप ऑफ टंग थोड़ी होता है।

ADHIR APPOLOGISED TO PREZ

ADHIR APPOLOGISED TO PREZ: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपत्नी वाले बयान पर शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी भेजकर माफी मांगी है। अधीर ने चिट्ठी में लिखामैंने गलती से आपके लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया। मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।

ADHIR APPOLOGISED TO PREZ: बुधवार को दिल्ली के विजय चौक पर विरोधप्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अधीर रंजन ने राष्ट्रपति मुर्मू के लिए राष्ट्रपत्नीशब्द का इस्तेमाल किया था। बीजेपी सांसदों ने इसका जमकर विरोध किया साथ ही अधीर और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ADHIR APPOLOGISED TO PREZ: गौर करें तो राष्ट्रपति मुर्मू के लिए अशोभनीय शब्द के इस्तेमाल पर  राष्ट्रीय महिला आयोग भी अधीर को नोटिस भेज चुका है। उनसे 3 अगस्त सुबह साढ़े 11 बजे तक जवाब मांगा है। इसी मामले में एमपी के डिंडोरी में भी अधीर रंजन पर FIR दर्ज की गई है।

बुधवार को अधीर जब सदन से बाहर निकले तो मीडिया ने उनसे पूछा था कि आप राष्ट्रपति भवन जा रहे थे, पर जाने नहीं दिया गया। तब उन्होंने कहा था कि आज भी जाने की कोशिश करेंगे। हिंदुस्तान की राष्ट्रपत्नीसबके लिए हैं। हमारे लिए क्यों नहीं।

गुरुवार को विवाद बढ़ने पर उन्होंने कहाकि हिंदी मेरी मातृभाषा नहीं है। मेरी जुबान फिसल गई थी, मुझे फांसी पर चढ़ा दीजिए। सत्ताधारी दल तिल का ताड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। उनसे ही माफी मांगूंगा, पाखंडियों से नहीं।

ADHIR APPOLOGISED TO PREZ: गुरुवार को संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद संसद परिसर में ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक हो गई। उस सोनिया भाजपा सांसद रमा देवी से सवाल कर रही थीं कि अधीर रंजन के मामले में उनका नाम क्यों लिया गया। इस पर स्मृति ईरानी बीच में गईं और सोनिया से कहामैंने लिया आपका नाम, बताइए?  इस पर सोनिया ने कहाडोंट टॉक टु मी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off