Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

अखिल भारतीय हड़ताल 12 फरवरी: लेबर कोड और जी रामजी योजना के खिलाफ मजदूर-किसान उतरे सड़क पर, मशाल जुलूस से जोरदार विरोध

akhil bharatiya hadtal 12 february labor code jee ramji virodh majdoor kisa 20260212 125231 0000
0 99

केन्द्र सरकार के 29 पुराने श्रम कानूनों को खत्म कर 4 नए लेबर कोड लाने और मनरेगा को समाप्त कर जी रामजी योजना लागू करने के विरोध में बामपंथी मजदूर संगठनों व किसान संगठनों ने अखिल भारतीय हड़ताल का ऐलान किया है। इसमें औद्योगिक मजदूर, बैंक, LIC कर्मचारी, ग्रामीण मजदूर और किसान शामिल होंगे। हड़ताल से निजी-सार्वजनिक उद्योग व कार्यालय पूरी तरह प्रभावित होंगे।

11 फरवरी को Sakchi Ambagan Maidan से मशाल जुलूस

हड़ताल को सफल बनाने के लिए 11 फरवरी को साकची आमबागान मैदान से भव्य मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें CITU, AITUC, HMS, TUCC और AIFTU के कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस का नेतृत्व विश्वजीत डे, अम्बुज ठाकुर और सिया शरण शर्मा ने किया।

  • प्रमुख संगठन: CITU, AITUC, HMS, TUCC, AIFTU
  • नेतृत्व: विश्वजीत डे, अम्बुज ठाकुर, सिया शरण शर्मा

विष्णुपुर में बैंक-LIC कर्मचारियों का प्रदर्शन

उसी दौरान विष्णुपुर में बैंक और LIC कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 फरवरी को कार्यालय बंद रखने का फैसला लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व बैंक कर्मचारी नेता सुजय राय ने किया।

12 फरवरी की हड़ताल की रूपरेखा

  • सरकारी-सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यालय ठप
  • बैंकिंग सेवाएं प्रभावित
  • औद्योगिक उत्पादन रुकेगाग्रामीण क्षेत्रों में किसान-मजदूर आंदोलन तेज

यह हड़ताल लेबर कोड और जी रामजी योजना के खिलाफ मजदूर-किसान एकता का प्रतीक बनेगी। अपडेट्स के लिए बने रहें।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment