Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

AMAR NATH YATRA 2022: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लगा भक्तों का ताँता

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर के कोने-कोने से पहुँच रहे हैं श्रद्धालु

0 92

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

AMAR NATH YATRA 2022: अमरानाथ यात्रा को लेकर उत्साह के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लगा भक्तों का ताँता लगा हुआ है। अमरनाथ यात्रा में देशभर के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुँच रहे हैं।

AMAR NATH YATRA 2022: बेहतरीन मौसम में अमरनाथ यात्रा जारी है। बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दूसरे दिन जत्थे का राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं बारिश में फंसे लोगों को पुलिस ने सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

बता दें कि खुशनुमा मौसम में 11 हजार से अधिक श्रद्धलुओं ने पवित्र गुफा में शुक्रवार को बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसमें ज्यादा संख्या बालटाल मार्ग से पहुंचे श्रद्धालुओं की रही। इससे पहले जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से तीसरे जत्थे में 6440 शिवभक्त कश्मीर के लिए रवाना हुए।

उधर गुरुवार देर रात पहाड़ों पर बारिश होने से बरारी मार्ग पर दो पुलों पर अचानक पानी बढ़ गया। इसमें फंसे यात्रियों को जम्मू कश्मीर पुलिस दूसरी ओर सुरक्षित पहुंचाया।

AMAR NATH YATRA 2022: गौर करें तो जम्मू में रोजाना देशभर से पांच से छह हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं अमरनाथ यात्रियों का मौसम पूरा साथ दे रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीसरे जत्थे के श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में पहुंच रहे हैं।  श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू में रोजाना देशभर से पांच से छह हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

जम्मू से भेजे गए तीसरे जत्थे में बालटाल रूट के लिए 1561 पुरुष, 636 महिलाएं, 43 बच्चे, 63 साधु और 6 साध्वियों के साथ कुल 2309 यात्री 111 वाहनों में भेजे गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 3208 पुरुष, 799 महिलाएं, 12 बच्चे, 103 साधु, 8 साध्वियां और एक किन्नर श्रद्धालु 153 वाहनों में कश्मीर के लिए भेजे गए।

जत्थे का राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान और खानपान की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती धाम में तत्काल पंजीकरण के लिए टोकन पाने को रात से ही श्रद्धालु केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। सुबह टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

जिसके बाद तिथि और स्थान के मुताबिक रेलवे स्टेशन के पास ही वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन हाल शालामार में तत्काल पंजीकरण किया जाता है।

श्रद्धालुओं के पहुंचने से बाजारों में रौनक है। ऐतिहासिक रघुनाथ बाजार, भगवती नगर और आसपास के इलाकों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है।

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर जा रहे श्रद्धालुओं की मदद करने में जम्मू-कश्मीर पुलिस का बचाव दल लगा हुआ है। दल ने बरारी मार्ग पर दो पुलों पर आ गए बारिश के पानी के बीच से गुजरने में यात्रियों की मदद कर उन्हें दूसरी ओर पहुंचाया। पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण इन पुलों पर पानी आ गया था जिसका बहाव काफी तेज था।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य एवं महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज और छड़ी मुबारक श्री अमरनाथ जी के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी ने राजभवन श्रीनगर में एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात कर अमरनाथ यात्रा के प्रबंधों पर चर्चा की। कोरोना के कारण दो साल बाद हो रही यात्रा में इस बार रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off