Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

ANTHONY ALBANESE AUSTRALIA PM: ऑस्ट्रेलिया के आम चुनाव में लेबर पार्टी को मिली जीत, प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन की विदाई, एंथनी अल्बानीज पीएम चुने गए

लेबर पार्टी की कयादत में विपक्ष ने लिबरल पार्टी के नेता और पीएम स्कॉट मॉरिशन को हराया

0 181

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ANTHONY ALBANESE AUSTRALIA PM: ऑस्ट्रेलिया में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी ने पीएम स्कॉट मारिशन की लिबरल पार्टी को हराकर सत्ता से बेदखल कर दिया। अब लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बानीज को पीएम चुना गया है।

ANTHONY ALBANESE AUSTRALIA PM: ऑस्ट्रेलिया में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी ने प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन की लिबरल पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया। अब लेबर पार्टी ने एंथनी अल्बानीज को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। इस तरह से तीन बार सत्ता में लगातार बनी रही लिबरल पार्टी चुनाव हार गई।

ANTHONY ALBANESE AUSTRALIA PM
anthonio albanese. credit:the hindu/ap

ANTHONY ALBANESE AUSTRALIA PM: ऑस्टेलिया के आम चुनाव में लेबर पार्टी ने कंजरवेटिव पार्टी को हराकर साल 2007 के बाद सत्ता में वापसी की है। आम चुनाव में सेंट्रल-लेफ्ट कॉन्बिनेशन वाली लेबर पार्टी ने जीत हासिल की है। इस जीत के बाद विपक्ष ने एंथनी अल्बानीज को अपना पीएम चुन लिया है। उधर लिबरल पार्टी के नेता और पीएम स्कॉट मॉरिशन ने अपनी हार स्वीकार कर ली।

स्कॉट मॉरिशन के जल्द ही हार मान लेने के पीछे टोक्यो में होने वाले क्वॉड सम्मेलन को माना जा रहा है। इस समित में ऑस्ट्रेलिया के पीएम को भी भाग लेना है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

टोक्यो में होने वाले क्वॉड के इस सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूएसए के प्रेसिडेंट जो बाइडन, और जापान के पीएम फ्यूमियो किशीदा शामिल होंगे। इसमें ऑस्ट्रेलिया के पीएम को भी शामिल होना है। अब लेबर पार्टी की जीत के बाद एंथनी अल्बानीज के जल्द ही पीएम की शपथ दिलाई जाएगी, ताकि अल्बानीज इस सम्मेलन में हिस्सा ले सकें।

उधर लेबर पार्टी की जीत के बाद अपने भाषण में अल्बानीज ने कहाकि वो देश के हालात को सुधारने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। ग्रीन हाउस इफेक्ट को कम करने की पूरी कोशिश करेंगे। विदेश नीति को लेकर उनकी सरकार और अच्छा काम करेगी।

बता दें कि विदेश नीति के मुद्दे पर कोविड और जीन को लेकर दोनों देशोंम के संबंध पहले जैसे नहीं हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को चीन के साथ ही रूस-यूक्रेन वॉर की वजह से दुनिया भर में बदले समीकरणों को भी साधना है। पीएम मनोनीत अल्बानीज ने कहाकि उनकी प्राथमिकताओं में देश की अर्थव्यवस्था को और बढ़िया करना है।

उधर चुनाव में हार को देखते हुए लिबरल पार्टी से पीएम स्कॉट मॉरिशन ने अपनी हार स्वीकार कर ली। अब लेबर पार्टी की चुनाव में जीत के बाद एंथनी अल्बानीज देश के प्राइम मिनिस्टर बनेंगे। अपनी जीत की खुशी के बाद अपने पहले भाषण में अल्बानीज ने देश के हालात सुधारने के कई उपायों पर चर्चा कर उस पर अमल करने की बात कही। इस तरह से 151 सीट वाली हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में स्कॉट मॉरिशन की लिबरल पार्टी की सत्ता का अंत हो गया और एंथनी अल्बानीज नए पीएम चुने गए हैं।

अब स्कॉट मॉरिशन की विदाई के बाद भी भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में फर्क नहीं पड़ेगा। अल्बानीज पहले से ही भारतीय समर्थक हैं और वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेंगे। ऐसा ही विशेषज्ञ मान रहे हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off