Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपनी पार्टी की भगवान कृष्ण से की तुलना

0 209

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम और आम पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपनी पार्टी की तुलना भगवान कृष्ण से कर डाली।  रविवार को इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित आम आदमी पार्टी के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)“ईश्वर की इच्छा” से 2012 में अस्तित्व में आई और जैसा कि बाल स्वरूप में श्रीकृष्ण ने किया था, उसी तरह पार्टी भी भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे “बड़े दानवों” का वध कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  बोले कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की स्थापना 26 नवंबर 2012 को हुई थी और यह महज इत्तेफाक नहीं है कि इसके ठीक 63 साल पहले उसी दिन संविधान सभा ने साल 1949 में संविधान को अपनाया था।  अन्य राजनीतिक दलों ने संविधान का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। तब ईश्वर को हस्तक्षेप करना पड़ा और संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाने के ठीक 63 वर्ष बाद 26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई ताकि संविधान को बचाया जा सके।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस बयान पर तंज कसते हुए बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल “आत्ममुग्ध” और “बयान बहादुर” हैं, जो दो राज्यों में सत्ता हासिल करने के बाद खुद को भगवान समझ रहे हैं। इससे पहले AAP के राष्ट्रीय संयोजक ने अपनी पार्टी की तुलना भगवान कृष्ण के बाल रूप “कान्हा” से की, जिन्होंने बड़े राक्षसों का वध किया। सांबित पात्रा ने कहा कि जिस आदमी ने शराब के धंधे से ‘‘कमीशन’’ लिया वह स्वयं की तुलना ‘‘कान्हा’’ (भगवान कृष्ण) से करता है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off