Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Assam Election 2026: “हिमंता भारत के सबसे भ्रष्ट CM”, राहुल गांधी का Land ATM वाला बयान मचा रहा तहलका!

assam election 2026 rahul gandhi assam rally himanta sarma corrupt cm land 20260403 094137 0000
0 15

Assam Election 2026: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को असम में चुनाव प्रचार के तहत कार्बी आंगलोंग में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। राहुल गांधी ने सीएम सरमा के परिवार पर भी भ्रष्टाचार में अव्वल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम हिमंता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सहयोग से राज्य में ‘लैंड एटीएम’ का संचालन कर रहे हैं, जिसके तहत आम जनता की जमीनें छीनकर वे बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप के नियंत्रण में कार्य कर रहे

राहुल गांधी ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा। उनका कहना है कि इस समझौते से भारत को अधिक नुकसान हो रहा है और लाभ अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने यह भी दावे किए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नियंत्रण में कार्य कर रहे हैं।

राहुल का तर्क है कि पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ एक ऐसा समझौता किया है, जिसके कारण भारत की कृषि, ऊर्जा सुरक्षा, डेटा सुरक्षा और छोटे व्यवसायों को गंभीर खतरे का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने सोयाबीन, दाल, फल और कपास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अमेरिकी कंपनियों के लिए खोला है, जिससे भारतीय किसानों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उनका यह भी कहना था कि इस तरह की नीतियां भारतीय कृषि क्षेत्र को कमजोर कर रही हैं।

जुबिन गर्ग असम और उसके लोगों की आवाज थे

चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने गायक जुबिन गर्ग का उल्लेख करते हुए कहा कि वह असम राज्य और वहां के नागरिकों का सच्चा प्रतिनिधित्व करते थे। उन्होंने कहा कि गर्ग असम और उसके लोगों की आवाज बने थे। राहुल गांधी ने वचन दिया कि कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर उनकी मौत के मामले में न्याय सुनिश्चित करेगी। उल्लेखनीय है कि जुबिन गर्ग की मौत पिछले सितंबर में सिंगापुर में डूबने के कारण हुई थी।

इसे भी पढ़ें – Criminal Records in Rajya Sabha: दागी सांसदों से भरा है सदन? ADR का खुलासा, 32 फीसदी सांसदों पर मुकदमे दर्ज

Leave a comment