Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Shinzo Abe: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर भाषण देने के दौरान हुआ हमला, हालत बेहद नाजुक

0 137

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Shinzo Abe:जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर बड़ा जानलेवा हमला हुआ है। भाषण देने के दौरान शिंजो पर एक शख्स ने गोली चलाई। गोली सीधे उनके सीने में जाकर लगी, जिसके बाद वो नीचे गिर गए। आनन-फानन में पूर्व पीएम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सीने में गोली लगने के कारण उनका बहुत खून बह चुका है। साथ ही गोली लगते ही शिंजो आबे (Shinzo Abe) को तुरंत ही दिल का दौरा भी पड़ गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

जापान की लोकल रिपोर्ट के अनुसार, 8 जुलाई को यानि की आज सुबह करीब 11:30 बजे शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर ये हमला हुआ। हमले के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है।  बताया जा रहा है कि हमलावर ने शिंजो आबे पर दो गोलियां चलाईं, जिसके बाद वो भागा नहीं बल्कि वहीं खड़ा रहा। उसके पास से पुलिस ने बंदूक भी बरामद की है।

शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने साल 2020 में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ऐसा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते किया था। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। शिंजो आबे (Shinzo Abe) भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off