Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Ayodhya Ram Mandir:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास 

0 401

Ayodhya Ram Mandir: 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद आज  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास कर दिया है। रामंदिर से पहले योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर पूर्जा अर्चना की। इसके बाद वो राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राम मंदिर न्यास के सदस्यों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के बीच गर्भगृह की आधारशिला रखी। रामलला के गर्भ गृह स्थल के पास रामार्चा, दुर्गा सप्तशती, भगवान शंकर का रुद्राभिषेक, राम रक्षा स्त्रोत, विष्णु सहस्त्रनाम, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड के पाठ का परायण हो रहा है, जिसे अलग-अलग शुभ समय पर 5 प्रकांड विद्वानों की टीम के करीब 40 सदस्य कर रहे हैं। आज सुबह साढ़े नौ बजे से गर्भगृह के निर्माण के साथ मुख्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया।

मुख्यमंत्री योगी ने शिला का पूजन किया। ये कार्यक्रम तकरीबन ढ़ाई घंटे तक चला। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरा चरण गर्भगृह की आधारशिला रखे जाने के बाद शुरू होगा। राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद शुरू किया गया और निर्माण का पहला चरण पूर्ण हो गया है। दूसरा चरण गर्भगृह की आधारशिला रखे जाने के साथ शुरू होगा।

उन्होंने आगे कहा, आज राम भक्तों के लिए बहुत ही हर्ष का दिन है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं इस मंदिर के निर्माण का साक्षी बन रहा हूं। मुझे राम मंदिर आंदोलन का सिपाही बनने का भी मौका मिला और अब राम मंदिर निर्माण देखकर मैं बहुत प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूं।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस खास मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि,  दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया। हमें गर्भगृहके शिला पूजन का शोभाग्य मिला। जल्द ही भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होगा। अब राम मंदिर का निर्माण तेजी से होगा। गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियां इस काम में लगी थीं। अयोध्या में 500 साल की तड़पन जल्द दूर होगी। उन्होंने कहा, राम मंदिर भारत का राष्ट्रीय मंदिर होगा। लोग इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। राम मंदिर भारत की एकता का प्रतीक होगा।

 

 

Leave a comment