Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar Census 2027: तारीखें घोषित, दो चरणों में होगा पूरा सर्वे

bihar census 2027 date ghoshit do charan survey 20260208 103215 0000
0 63

Bihar Census 2027: बिहार में जनगणना की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शनिवार को इस घोषणा में जानकारी दी कि राज्य में जनगणना का कार्य दो चरणों में, कुल 45 दिनों में संपन्न होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस काम को राज्य के राजस्व और भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग के द्वारा किया जाएगा। पहले चरण का सर्वेक्षण 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, दूसरे चरण में घर-घर सर्वेक्षण और मकान सूचीकरण 2 मई से 31 मई 2026 तक होगा। डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि यह प्रक्रिया जनगणना अधिनियम, 1946 के तहत पूरी गोपनीयता के साथ की जाएगी।

जातियों की भी गिनती होगी

जनगणना 2027 में इस बार ना केवल जनसंख्या की संख्या के अलावा, बल्कि उनकी जातियों की भी गिनती होगी। केंद्र सरकार ने हाल ही में संसद में यह जानकारी दी कि भारत में जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में सम्पन्न होती है। पहले चरण में आवासों की सूची बनाई जाती है, जिसमें प्रत्येक परिवार की रहने की स्थिति, संपत्तियां, उपलब्ध सुविधाएं और बुनियादी ढांचे से संबंधित जानकारी इकट्ठा की जाती है।

दूसरे चरण में हर व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जानकारी एकत्र की जाती है। इसी चरण में जाति से संबंधित सवाल भी पूछे जाएंगे। सरकार के अनुसार, इस प्रक्रिया के जरिए देश की सामाजिक संरचना को लेकर विस्तृत और प्रामाणिक आंकड़े तैयार किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment