Sen your news articles to publish at [email protected]
Bihar Corporate Cricket League 2026: सेकेटेरिएट की शानदार जीत, अभय सिंह बने स्टार
राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में रविवार से बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग 2026 सीजन 3 (Bihar Corporate Cricket League 2026) का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में बिहार सेकेटेरिएट ने बासा एकादश को 54 रन से हराकर जीत दर्ज की।
उद्घाटन समारोह में क्या हुआ
लीग का उद्घाटन ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और ट्रॉफी का अनावरण कर किया।
उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट खेल के विकास और युवाओं में रुचि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
आयोजन सचिव निशांत कुमार ने बताया कि मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और पूर्व खिलाड़ी पहुंचे। दर्शकों के लिए रात्रि में भी मैच देखने की सुविधा उपलब्ध है और फैंस CricHeroes पर लाइव स्कोर देख सकते हैं।
मैच रिपोर्ट: सेकेटेरिएट की दमदार जीत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार सेकेटेरिएट ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए।
प्रमुख प्रदर्शन:
- अभय सिंह – 61 रन (48 गेंद, 2 छक्के, 8 चौके)
- किरन यादव – 42 रन
- राहुल राज – 37 रन
जवाब में बासा एकादश की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी।
बासा के बल्लेबाज:
- राजकुमार देवनाथ – 44 रन
- नीरज कुमार – 28 रन
किरन यादव को शानदार प्रदर्शन के लिए Player of the Match चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
बिहार सेकेटेरिएट:
191/5 (20 ओवर)
अभय सिंह 61, किरन यादव 42, राहुल राज 37
बासा एकादश:
137/6 (20 ओवर)
राजकुमार 44, नीरज 28
दूसरा मुकाबला
दिन का दूसरा मैच बिहार पावर होल्डिंग और बिहार पावर ग्रिड के बीच खेला गया, जिसमें पावर ग्रिड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
इसे भी पढ़ें – Criminal Records in Rajya Sabha: दागी सांसदों से भरा है सदन? ADR का खुलासा, 32 फीसदी सांसदों पर मुकदमे दर्ज
