Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar Crime: पत्नी ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची खौफनाक साजिश 

0 188

Bihar Crime:बिहार के बेगूसराय से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

ये पूरी घटना बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के सुघरान गांव की बताई जा रही है। मृत्तक युवक की पहचान शत्रुघन पासवान के रुप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृत्तक शत्रुघन पासवान की पत्नी का उसी गांव में रहने वाले एक लड़के के साथ बीते 1 साल से अफेयर चल रहा था। जिसका विरोध लगातार शत्रुघन करता था। मंगलवार के दिन शत्रुघन ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने खूब विवाद हुआ।

इसी से नाराज होकर उसकी पत्नी और प्रेमी ने मिलकर शत्रुघन पासवान के गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी। मृत्तक के पिता ने बताया कि गांव के कुछ ग्रामीणों के द्वारा मुझे सूचना मिली कि आप के बेटे की हत्या हो गई। जब जाकर घर में देखा तो बेटा मरा पड़ा हुआ था। उसकी पत्नी और मारने वाला प्रेमी दोनों ही मौके से फरार है।

सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्तक की पत्नी और उसका प्रेमी दोनों मौके से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मृत्तक के तीन बच्चे भी हैं।

 

 

Leave a comment