Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar: नुपूर शर्मा का वीडियो देख रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला 

0 167

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Bihar:बीजेपी की सस्पेंड राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा का समर्थन कर रहे लोगों पर लगातार देश के अलग-अलग कोने में कट्टरपंथियों के द्वारा हमले किए जा रहे हैं। राजस्थान के उदयपुर के बाद अब बिहार के सीतामढ़ी से भी ऐसी ही घटना सामने आयी है। यहां नुपूर शर्मा का वीडियो देख रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चार बदमाशों ने मिलकर युवक को छह बार चाकू से गोद कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ये घटना 16 जुलाई की बताई जा रही है। ये पूरा मामला सीतामढ़ी जिले के नानपुर के बहेरा गांव का है। युवक का नाम अंकित झा है। अंकित के पिता मनोज झा ने बताया कि उनका बेटा पान की दुकान पर पान खाने के लिए गया था। दुकान के बगल में खड़ा होकर वह अपने मोबाइल पर नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। इसी दौरान मोहम्मद बिलाल अपने साथियों के साथ आया। वह अंकित के नूपुर का वीडियो देखने पर गुस्सा हो गया। इसके बाद आरोपी ने अंकित के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने खूब चाकू से हमला कर दिया। अंकित के शरीर पर चाकू से छह वार किए गए हैं।

मनोज झा ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस में घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई। लेकिन पुलिस ने कहा कि नूपुर शर्मा का नाम नहीं आना चाहिए। पिता और पीड़ित ने मांग की है उन लोगों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। अब तक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off