Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar election: Priyanka Gandhi का नया ठिकाना होगा बिहार! नीतीश के लिए बढ़ा टेंशन?

bihar election priyanka gandhi's new desti ation will be bihar tension increases for nitish
0 70

Bihar election: भाजपा और नीतीश कुमार का वोट बैंक बिखर सकता है और इसको बिखेरने के लिए खासतौर पर प्रियंका गांधी बिहार आ रही हैं। राहुल गांधी के साथ बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर चुकी प्रियंका गांधी जल्द ही बिहार आने वाली है और उनके कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि 28 सितंबर को प्रियंका बिहार आएंगी। इस दौरान वह ना सिर्फ दौरा करेंगी बल्कि जनसभाएं भी संबोधित करेंगी और भाजपा नीतीश सरकार पर हमला भी बोलेंगी। प्रियंका गांधी आमतौर पर चुनावी रणनीतियां बनाने के लिए काफी फेमस रही हैं।

आधी आबादी को साधने की तैयारी

आपको याद होगा फिर चाहे वह लोकसभा का चुनाव हो या इसके बाद तमाम राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी लगातार आधी आबादी को साधने के लिए राज्यों में पहुंचती रही है और वहां पर लोगों को संबोधित करती रही हैं। माना जाता है कि आधी आबादी को संबोधित करने जब प्रियंका पहुंचती हैं तो आधी आबादी के लिए खासतौर पर जो चुनावी वादे हैं वो लेकर आती हैं। जैसे हाल ही में आपको याद होगा कि बिहार में कांग्रेस की तरफ से खासतौर पर प्रियंका गांधी के इनिशिएटिव के तौर पर महिलाओं को सेनेरी पैड बांटने की भी एक मुहिम चली थी।

प्रियंका का आईडिया

मुफ्त में महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे जा रहे थे। माना जा रहा था कि इसके पीछे प्रियंका गांधी का ही हाथ है। यह प्रियंका का ही आईडिया था। इसके बाद जब प्रियंका गांधी बिहार आएंगी तो तमाम मुद्दों को लेकर के बातें कर सकती हैं, वादे कर सकती हैं। बिहार में अगर महिलाओं के मुख्य मुद्दों पर बात की जाए तो माना जाता है कि महिलाओं में शिक्षा और साक्षरता का जो दर है वह काफी कम है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं बहुत ज्यादा उच्च शिक्षा नहीं पा पाती हैं। इसके पीछे तमाम वजह हैं।

बिहार में बढ़ा अपराध

पहली वजह यह है कि बहुत ज्यादा विकास नहीं हुआ है। कई जगहों पर सड़कें नहीं है। सड़कों पर लाइटें नहीं है और कई जगहों पर जो स्कूल या फिर यूनिवर्सिटीज या कॉलेजेस होते हैं, वह काफी दूर हैं। जिस वजह से माता-पिता अपनी लड़कियों को भेजते नहीं है और इसका सबसे बड़ा कारण अपराध है। बिहार में जिस तरीके से अपराध बढ़ रहा है, इस वजह से महिलाएं आगे की शिक्षा पाने में थोड़ा पीछे रह जाती हैं।

तमाम परिवारों को अपनी बच्चियों की शिक्षा की चिंता रहती है और इसी वजह से वो बेहद मामूली शिक्षा ही ग्रहण कर पाती हैं क्योंकि कई परिवारों का मानना यह है कि बिहार में जिस तरीके से अपराध बढ़ रहा है उस लिए वो बहुत ज्यादा सेफ फील नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा महिलाओं में जो नौकरी है उसकी काफी कमी है। बिहार में बहुत ज्यादा रोजगार नहीं है और इस वजह से महिलाएं भी एंप्लॉयड नहीं है।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बदतर

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी बदतर है। कई ऐसी महिलाएं हैं जो कि बिहार से बाहर जाकर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करती हैं। इसके लिए उन्हें दिल्ली सबसे नजदीक पड़ता है। वहां जाकर वो आगे की पढ़ाई करती हैं और उसके बाद अपने राज्य से बाहर ही नौकरी करती हैं। इसके पीछे भी बड़ी वजह यही है कि अपराध और नौकरियों का ना होना। यानी कि महिलाओं में पहली बात तो शिक्षा साक्षरता का जो परसेंटेज है वो काफी कम है। दूसरी बात अपराध बहुत ज्यादा है। तीसरी बात महिलाओं में भी पलायन बहुत है। लेकिन महिलाएं बहुत ज्यादा एंप्लॉयड नहीं है पुरुषों के मुकाबले। इसके अलावा बताया जा रहा है स्वास्थ्य और पोषण की कमी।

स्वास्थ व्यवस्थाओं की कमी

बिहार से तमाम ऐसी खबरें सामने आती हैं जहां पर अस्पतालों में देखा जाए तो बहुत ज्यादा व्यवस्थाओं की कमी रहती है। जिस वजह से कई सारी महिलाएं हैं जिनके स्वास्थ्य पर बात आ जाती है। कई सारी महिलाएं जो एक्सपेक्ट कर रही होती हैं जो प्रेग्नेंट होती हैं उनके पोषक तत्वों में कमी। इसके पीछे की वजह बताई जाती है क्योंकि बिहार काफी जो लोग हैं वहां पर उनकी फाइनेंशियल स्टेटस बहुत अच्छा नहीं है। ऐसे में महिलाओं को वो जरूरी चीजें नहीं मिल पाती हैं जो उन्हें मिलना चाहिए। इसको लेकर के भी प्रियंका गांधी बात कर सकती हैं।

सुरक्षा, हिंसा और सामाजिक मुद्दे

इसके अलावा सुरक्षा, हिंसा और सामाजिक मुद्दे जो हमने आपको कुछ देर पहले ही डिटेल में बता दिया है। इन तमाम चीजों को लेकर प्रियंका बिहार की धरती पर आएंगी और महिलाओं को साधने की कोशिश करेंगी। माना जाता है कि जो महिलाओं का वोट बैंक है जिसको सपोर्ट करती हैं उन नेताओं में सबसे बड़ा नाम नीतीश कुमार का सामने आता है। पिछले विधानसभा चुनावों की भी बात करें तो महिलाओं ने सबसे ज्यादा जो वोट है वो नीतीश कुमार को किया था। लेकिन इसके बाद से ही लगातार नीतीश कुमार की महिलाओं पर की जा रही टिप्पणी साथ ही महिला विधायकों पर की जा रही टिप्पणी तमाम विधानसभा में बोली जा रही चीजों को लेकर महिलाओं में नाराजगी भी है।

Bihar election: नीतीश कुमार के वोट बैंक में सेंधमारी

इस वजह से इस बार महिलाओं को साधने खासतौर पर प्रियंका पहुंचेंगी। यह भी बता दें कि नीतीश कुमार के वोट बैंक में सेंधमारी तो होगी ही लेकिन अगर हम 2020 के चुनावी आंकड़ों पर बात करें तो चुनाव में सबसे ज्यादा हिस्सा महिलाओं ने लिया था। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने करीब 60% तक मतदान किया था जो कि काफी ज्यादा माना जा रहा था और यह भी कहा जा रहा था कि महिला अब अपने हक अपने अधिकार समझ चुकी हैं और ऐसे में उन्हें पता है कि वो बदलाव चाहती हैं तो उन्हें मतदान करना होगा और इन्हीं तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए भी महागठबंधन आगे बढ़ रहा है।

इस दौरान जब प्रियंका 28 सितंबर को बिहार पहुंचेंगी, तो उनके जो रोड मैप हैं वह तय किए जाएंगे कि उनके कार्यक्रम तय किए जाएंगे। और इसके अलावा कहा यह भी जा रहा है कि प्रियंका गांधी महागठबंधन को मजबूत करने आ रही हैं। ना सिर्फ कांग्रेस का वोट बैंक बल्कि महागठबंधन के वोट बैंक को मजबूत करने पहुंचेंगे। इस दौरान मंच पर उनके साथ तमाम जो बड़े नेता हैं वह देखे जा सकते हैं।

बिहार अधिकार यात्रा

16 या 17 सितंबर के आसपास एक यात्रा की शुरुआत करने जा रही हैं। वो यात्रा भी बिहार के तमाम जिलों से निकाली जाएगी। यह बिहार अधिकार यात्रा होगी और तेजस्वी की यात्रा के दौरान ही प्रियंका गांधी बिहार पहुंचेंगी। तो ऐसे में दोनों नेताओं के एक मंच पर दिखने की संभावना बढ़ जाएगी। फिलहाल प्रियंका गांधी जिन तमाम वादों को लेकर पहुंचेंगी, जो भी प्रियंका गांधी के बयान सामने आएंगे, वह हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे। तब तक के लिए आप इस खबर को देखिए और साथ ही प्रियंका गांधी के उस नारे को सुनते जाइए जिस नारे की चर्चा बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान खूब हुई थी।

यह भी पढ़ें – PM Modi का मणिपुर दौरा: रील या रियल?

Leave a comment