Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar govt देगी 10 हजार लाभार्थी महिलाओं को 2 लाख रुपये, अप्लाई कैसे करें?

bihar govt will give rs 2 lakh to 10k beneficiary women how to apply 20260130 105538 0000
0 77

बिहार की महिलाओं के लिए एक नई खुशखबरी आई है। बिहार सरकार (Bihar govt) उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और उद्यमी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। आज उन महिलाओं के लिए विशेष दिन है जिन्‍हें ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत 10000 रुपए प्राप्त हुए थे। अब इस योजना के अगले चरण में योग्य महिलाओं को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपए की सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का सबसे दिलचस्प पहलू इसका दूसरा चरण है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुसार, जिन महिलाओं ने पहली किस्त का सही इस्तेमाल करके अपना व्यवसाय शुरू कर लिया है, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। उनके कार्य के छह महीने बाद एक मूल्यांकन किया जाएगा।

पहली किश्त जमा करने की प्रक्रिया जारी

इस मूल्यांकन में यदि कोई महिला संतोषजनक प्रगति करती है और प्राप्त राशि का सही तरीके से उपयोग करती है, तो उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता किस्तों में दी जाएगी, लेकिन अगर किसी महिला का व्यवसाय बेहद सफल हो रहा है, तो विशेष परिस्थितियों में एकमुश्त धन राशि भी दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि योजना के पहले चरण में अब तक 1 करोड़ 56 लाख लाभार्थियों के खातों में 10,000 रुपये की प्रारंभिक राशि DBT (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के जरिए भेज दी गई है। जिन महिलाओं को ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में अभी तक शामिल नहीं किया गया था, उनके खातों में भी जल्द ही राशि की पहली किश्त जमा करने की प्रक्रिया जारी है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह मानना है कि इस योजना के परिणामस्वरूप महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और राज्य में रोजगार के अवसर इतने बढ़ेंगे कि लोगों को मजबूरी में बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अब हर परिवार में कम से कम एक महिला को ‘उद्यमी’ के रूप में मान्यता मिलेगी।

इसे भी पढ़ें – Bihar Board Exam 2026: अनधिकृत प्रवेश पर 2 साल बैन, बोर्ड के कड़े निर्देशों पर जानें डिटेल्स

Leave a comment