Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar Loksabha Elections: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार

Bihar Loksabha Elections: वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में चुनाव

0 41

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Bihar Loksabha Elections: बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर आज शाम 6 बजे थमेगा। इसके बाद उम्मीदवार सिर्फ घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। इस चरण के लिए मतदान 25 मई को होगा।

छठे चरण में बिहार की वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में चुनाव होना है। सीवान में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।

बाकी अन्य 7 सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन यानी महागठबंधन में आमने-सामने का मुकाबला है।

बता दें कि बिहार में छठे चरण की आठों सीटों पर 86 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें कई दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होगा। वाल्मीकिनगर में जेडीयू के सुनील कुशवाहा और आरजेडी के दीपक यादव के बीच सीधी फाइट है।

पूर्वी चंपारण में बीजेपी के राधा मोहन सिंह और वीआईपी से राजेश कुमार के बीच मुकाबला है। पश्चिम चंपारण में संजय जायसवाल बीजेपी के खिलाफ फिर से मैदान में हैं, उनके खिलाफ कांग्रेस ने मदन मोहन तिवारी को उतारा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

शिवहर में पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद जेडीयू के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं, उनका मुकाबला आरजेडी की रितु जायसवाल से होगा।

Bihar Loksabha Elections: वैशाली से मौजूदा सांसद वीणा देवी लोजपा रामविलास के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, आरजेडी ने उनके खिलाफ विजय शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को उतारा है।

गोपालगंज में जेडीयू के आलोक सुमन और वीआईपी के चंचल पासवान के बीच लड़ाई है। महाराजगंज में बीजेपी के जनार्दन सिग्रीवाल और कांग्रेस के आकाश सिंह के बीच मुकाबला है।

सीवान लोकसभा सीट पर जेडीयू ने मौजूदा सांसद कविता सिंह का टिकट काटकर विजयलक्ष्मी कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है।

आरजेडी ने पूर्व विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को मैदान में उतारा है। पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब के निर्दलीय चुनाव लड़ने से सीवान में चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

छठे चरण में सबसे अधिक 15 उम्मीदवार वैशाली लोकसभा सीट पर हैं, जबकि सबसे कम 5 कैंडिडेट महाराजगंज में चुनाव लड़ रहे हैं। वाल्मीकि नगर में 10, पश्चिम चंपारण में 8, पूर्वी चंपारण में 12, शिवहर में 12, गोपालगंज में 11 और सीवान में 13 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off