Sen your news articles to publish at [email protected]
Bihar से दिल्ली तक Police की रेड: PM Modi की आपत्तिजनक AI Image शेयर करने वाला आरोपी काबू
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कुर्था थाना क्षेत्र के मौलानाचक गांव में छापेमारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई द्वारा तैयार की गई आपत्तिजनक तस्वीर को फेसबुक पर साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
कुर्था थानाध्यक्ष समीर कुमार के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने मौलानाचक गांव के निवासी नंद कुमार यादव के बेटे सिद्धनाथ कुमार को गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ दिल्ली ले गई। इस मामले में लोधी कॉलोनी, नई दिल्ली स्थित स्पेशल सेल में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपित ने फेसबुक के जरिए प्रधानमंत्री की तस्वीरों को भारतीय जनता पार्टी की विधायिका और विदेशी महिला नेताओं के साथ आपत्तिजनक तरीके से संपादित कर सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने और लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से चार अलग-अलग आईडी से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
इसके अलावा, आरोपित ऑनलाइन प्रतिबंधित गेम भी संचालित कर रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्यास संहिता की धाराएँ 336(4), 356 और 351(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले में दिल्ली के द्वारका स्थित आईएफएससी स्पेशल सेल के उप-निरीक्षक हेमंत और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने कुर्था थाने के सहयोग से प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने की जांच की है।
इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया
