Sen your news articles to publish at [email protected]
Bihar Nagar Nikay Chunav: बिहार में बजेगा चुनावी शंखनाद, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल
Bihar Nagar Nikay Chunav: राज्य निर्वाचन आयोग ने पांच नगर निकाय क्षेत्रों में निर्वाचन और 26 वार्डों में उपचुनाव की तैयारियों का कार्य आरंभ कर दिया है। शुक्रवार को संबंधित जिलों में मतदाता सूची भेजी जा चुकी है। वार्डवार मतदाता सूची का निर्माण विधानसभावार सूची के आधार पर किया जाएगा।
कहां-कहां होंगे चुनाव
राज्य के जिन नगर निकायों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे, उनमें नगर परिषद फुलवारीशरीफ, नगर परिषद दानापुर निजामत, नगर परिषद खगौल, नगर पंचायत महाराजगंज, नगर पंचायत सोनपुर, नगर पंचायत मदनपुर, नगर पंचायत जम्हौर और नगर पंचायत मधुबन शामिल हैं, जहाँ आम चुनाव होंगे। इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत नौबतपुर, नगर परिषद डुमरांव, नगर परिषद रक्सौल, नगर पंचायत बिरौल एवं नगर पंचायत अलौली सहित 26 निकायों में के विभिन्न वार्डों में उपचुनाव कराया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग का आवश्यक निर्देश जारी
राज्य निर्वाचन आयोग ने इस विषय में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। इन निर्देशों के तहत जिलाधिकारी उपसमाहर्ता स्तर के अधिकारियों को जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी (नगर निकाय) के रूप में नियुक्ति करने के लिए कहा गया है। यह अधिकारी मतदाता सूची के विखंडन की प्रक्रिया की देखरेख करेंगे, एवं दावों और आपत्तियों का समाधान भी करेंगे।
आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का विखंडन 21 मार्च तक पूरा किया जाएगा। वहीं, मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 13 मई को प्रकाशित की जाएगी।
अलग से मतदान की तिथि की घोषणा
जिला उपनिर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों से यह शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ नागरिक, जो 189 दिनों से कम समय से निवास कर रहे हैं, उनके नाम भी वार्ड सूची में शामिल कर लिए गए हैं।
इस संदर्भ में, दावा-आपत्ति के दौरान सभी प्रकार की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। मतदाता सूची की तैयारी के बाद आयोग द्वारा अलग से मतदान की तिथि की घोषणा की जाएगी।
इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया
