Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar Panchayat Chunav 2026: पहली बार चिप वाली EVM से डलेंगे वोट, धांधली रोकने के लिए चुनाव आयोग का मास्टरप्लान

bihar panchayat chunav 2026 chip evm features 20260406 103851 0000
0 92

बिहार में पंचायत चुनाव 2026 (Bihar Panchayat Chunav 2026) की तैयारियों में तेजी आ गई है। इस वर्ष के अंत तक मतदान की संभावनाएं हैं। इस चुनाव को खास माना जा रहा है क्योंकि इस बार एक विशेष प्रकार के इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया जाएगा। सभी छह पदों के लिए वोट विशेष चिप वाले ईवीएम से ही डाले जाएंगे। पहली बार, राज्य चुनाव आयोग द्वारा अलग तरीके से डिज़ाइन किए गए ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

हर मतदाता का वोट सुरक्षित

यदि ईवीएम क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो चिप में हर मतदाता का वोट सुरक्षित रहेगा। एक बूथ पर कितने वोट डाले गए हैं, इसकी जानकारी भी चिप की मेमोरी में दर्ज होगी। मतदान के बाद, चिप को सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि उसे वर्षों तक संरक्षित किया जा सके।

बिहार पंचायत चुनाव में मतदान वार्ड सदस्यों, मुखियाओं, पंचों, सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के लिए किया जाएगा। नए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के निर्माण की जिम्मेदारी हैदराबाद की इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि मई महीने के बाद इन नई ईवीएम का वितरण किए जाने की उम्मीद है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जून 2026 से मतदाता सूची बनाने का कार्य आरंभ होने की संभावना है। जिला स्तर पर इस संबंध में तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। हर जिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पंचायत राज पदाधिकारी को सहायक जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।

इसे भी पढ़ें – Criminal Records in Rajya Sabha: दागी सांसदों से भरा है सदन? ADR का खुलासा, 32 फीसदी सांसदों पर मुकदमे दर्ज

Leave a comment