Sen your news articles to publish at [email protected]
Bihar Panchayat Chunav New Rules: अब स्कूलों में नहीं रखी जाएंगी EVM, नए निर्देश जारी
बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav) की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस बार चुनाव में मल्टी पोस्ट ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न जिलों में वेयरहाउस का निर्माण किया जा रहा है।
चुनाव आयोग ने इस संबंध में नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत यह आदेश दिया गया है कि सरकारी स्कूलों में ईवीएम रखने के लिए वेयरहाउस का निर्माण नहीं किया जाएगा, ताकि शिक्षण कार्य प्रभावित न हो और यह निर्बाध रूप से चल सके।
सभी जिलों को निर्देश
पंचायती राज विभाग के निदेशक ने सभी जिलों को निर्देशित किया है कि वे इस नई आदेशों का पालन करते हुए वेयरहाउस का निर्माण करें और इसके अनुसार रिपोर्ट भी मुख्यालय में भेजें।
यदि लीज पर कोई भवन लेने की आवश्यकता हो, तो यह संभव है, लेकिन अवधि 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए सही स्थान पर वेयर हाउस का निर्माण किया जाएगा।
इसके चयन के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। वेयर हाउस में फायर सेफ्टी सिस्टम और सीसी कैमरों का होना आवश्यक है।
जिस कमरे में ईवीएम रखी जाएगी, वहां कोई अन्य सामग्री नहीं रखी जाएगी। फर्स्ट लेवल चेकिंग के बाद खराब ईवीएम को अलग रखने के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा गया है।
मल्टी-पोस्ट ईवीएम सेट
पंचायत चुनाव नवंबर से दिसंबर के बीच आयोजित होने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DRO) और अपर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (ADRO) की नियुक्ति कर दी है।
चुनाव के मद्देनजर, हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से 32,200 नियंत्रण इकाइयाँ (सीयू) और 1,93,200 बैलेट यूनिट (बीयू) प्राप्त की गई हैं।
एक मल्टी-पोस्ट ईवीएम सेट में एक नियंत्रण इकाई में छह बैलेट यूनिट जुड़ी होती हैं। इस प्रकार के ईवीएम की विशेषता यह है कि यह एक ही समय में छह पदों के लिए मतदान की सुविधा देती है, जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया
