Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Big Claim in Bihar Politics: ‘नीतीश ने सम्राट चौधरी को नहीं चुना अपना वारिस’, मंत्री के दावे से मची खलबली!

bihar politics minister claim nitish kumar samrat choudhary next cm debate 20260320 092913 0000
0 111

Big Claim in Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं। इसके बाद वह जल्द ही केंद्र की राजनीति में सक्रिय होते हुए दिखाई देंगे। इस परिस्थिती में बिहार में सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि नीतीश कुमार के बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सीएम पद की दौड़ में पिछले कुछ समय से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। वर्तमान में वे गृह मंत्रालय का भी कार्यभार संभाल रहे हैं, जिससे उन्हें सीएम पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, इस विषय पर जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। विजय चौधरी ने कहा है कि कि सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी को नए मुख्यमंत्री के रूप में पेश नहीं किया है।

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा

नीतीश कुमार बुधवार को समृद्धि यात्रा के तहत बिहार के जमुई जिले में थे। इस अवसर पर उन्होंने सम्राट चौधरी की ओर देखते हुए कहा, “ये बिहार के विकास को देखेंगे और राज्य में काफी प्रगति आएगी।” इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि सम्राट चौधरी अगले मुख्यमंत्री के लिए एक संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा जाने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

विजय कुमार चौधरी का बयान

सम्राट चौधरी के बारे में चल रही अफवाहों के संदर्भ में जब मंत्री विजय कुमार चौधरी से प्रश्न किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “मैं मौके पर उपस्थित था, इसलिए कृपया मेरी उपस्थिति में अपनी व्याख्या न करें। इसमें कुछ भी नया नहीं है। आप लोग (पत्रकार) इसे एक नया संकेत मान रहे हैं।” आगे विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री के साथ मिलकर ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश अपने सहयोगियों को प्रेरित करते हुए कहते हैं कि उन्हें आगे आकर जिम्मेदारियों को संभालना चाहिए।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इफ्तार पार्टी

बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपने पिता की जगह ली। पिछले 18 वर्षों से इस आयोजन में मौलाना मुनअमी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्टेज पर शामिल होकर दुआ करते थे। लेकिन इस बार उनके स्थान पर निशांत कुमार ने मौलाना के बगल में किया। नीतीश कुमार हालांकि, पीछे दीवार के समीप एक कुर्सी पर बैठे रहे।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment