Sen your news articles to publish at [email protected]
Bihar politics में नया मोड़: सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने बनाया संगठन, 19 महीने की यात्रा
Bihar politics: मुकेश सहनी के करीबी समझे जाने वाले नीतीश कुमार द्विवेदी ने अब नई दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने ‘नौजवानों की आवाज’ नाम से एक सामाजिक संगठन की स्थापना की घोषणा की है। इसके साथ ही, उन्होंने युवाओं के मुद्दों के समाधान के लिए सड़कों पर उतरने की योजना बनाई है।
चार विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन का निर्णय
नई संगठन की पहली बैठक हाल ही में आयोजित की गई, जिसमें नीतीश कुमार द्विवेदी ने स्वयं अध्यक्षता की। इस बैठक में संगठन के विकास और मजबूती पर विचार किया गया। साथ ही, चार विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन का निर्णय लिया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं से संबंधित मुद्दों पर संगठित ढंग से कार्य करना है। संगठन शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करेगा।
नीतीश कुमार द्विवेदी ने यह घोषणा की है कि वे बिहार के 38 जिलों में 19 महीने की यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान वे युवाओं के साथ सीधे संवाद स्थापित करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान के लिए सक्रिय कदम उठाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव के समय भी वह लगातार जनता के बीच मौजूद रहे, जहाँ उन्होंने करीब एक लाख लोगों से सीधे मुलाकात की। कई बार तो वे 10 दिन तक अपने घर नहीं गए और जहां भी जगह मिली, वहीं रुक गए।
नीतीश कुमार द्विवेदी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं
नीतीश कुमार द्विवेदी, जो कि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं, पहले भी पार्टी से बागी होकर महराजगंज से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। अब वे अपने संगठन के माध्यम से युवाओं की आवाज बनने का दावा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी टीम गांव-गांव और जिले-जिले जाएगी। युवाओं से सीधे फीडबैक प्राप्त किया जाएगा, और फिर उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों और प्रशासन के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया
