Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar Railway Bridge: बिहार के दरभंगा, नवादा, समस्तीपुर और नालंदा जिलों में रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का ऐलान

0 27

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Bihar Railway Bridge: बिहार के दरभंगा, नवादा, समस्तीपुर और नालंदा जिलों में रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का ऐलान किया गया है। इस पर 70 करोड़ की लागत आएगी। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

दरभंगा में राज्य उच्च पथ संख्या-75 पर मुहम्मदपुर-कमतौल रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग संख्या 10 अवस्थित है। यहां रेलवे क्रॉसिंग के बदले आरओबी बनाने का निर्णय लिया गया है। इस मद में 70 करोड़ पांच हजार खर्च होंगे”,

बिहार के चार जिले में पांच आरओबी (रेलवे ऊपरी पुल) बनेगा। पथ निर्माण विभाग ने इन सभी आरओबी की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। दो वर्षों में बनने वाले इन आरओबी के निर्माण पर लगभग छह सौ करोड़ खर्च होंगे।

आरओबी के बनने से लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।दरभंगा में राज्य उच्च पथ संख्या-75 पर मुहम्मदपुर-कमतौल रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग संख्या 10 अवस्थित है। यहां रेलवे क्रॉसिंग के बदले आरओबी बनाने का निर्णय लिया गया है। इस मद में 70 करोड़ पांच हजार खर्च होंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

दरभंगा व लहेरियासराय रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग संख्या 25 अवस्थित है। यहां पहुंच पथ के बदले आरओबी का निर्माण होगा। इस मद में 134 करोड़ 67 लाख 23 हजार खर्च होंगे।

वहीं समस्तीपुर-पूसा पथ में समस्तीपुर-कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे क्रॉसिंग 53 ए पर आरओबी का निर्माण होगा। इस मद में 119 करोड़ 51 लाख 90 हजार खर्च होंगे।

नवादा और वारसलीगंज रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग संख्या-33/बी वन पर आरओबी का निर्माण होगा। 174 करोड़ खर्च होंगे।

वहीं, खगड़िया-परिहारा-बखरी लिंक पथ में खगड़िया और उमेश नगर रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग 24 पर 101 करोड़ 81 लाख से ऊपरी पुल का निर्माण होगा।

इसके अलावा महिषी-चैनपुर पथ के तीसरे व चौथे किलोमीटर में मिसिंग लिंक का निर्माण होगा। 380 मीटर लंबे इस पथ के निर्माण पर एक करोड़ 32 लाख 49 हजार खर्च होंगे। सड़क का निर्माण पथ प्रमंडल सहरसा की ओर से किया जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off