Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar Weather: बिहार में तपिश और लू से दो दिन में 73 मौतें

Bihar Weather: खड़े-खड़े लोग गिर रहे तो उठ नहीं रहे

0 69

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Bihar Weather: गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बुधवार से गुरुवार शाम तक लू के कारण मरने वालों की संख्या 73 पहुंच गई। मौतें लू से हो रहीं, पुष्टि नहीं कर रहे; मगर लोग सड़क पर जान गवां रहे।

गुरुवार को औरंगाबाद में सर्वाधिक 15 मौतें हुईं। इसके बाद पटना में 11 मौतों की खबर सामने आयी। भोजपुर में पांच मतदानकर्मियों सहित 10 की मौत हुई, जबकि रोहतास में आठ, कैमूर में पांच, गया में चार, मुजफ्फरपुर में दो के अलावा बेगूसराय, जमुई, बरबीघा और सारण में एक-एक व्यक्ति की ऐसे ही चलते-फिरते मौत होने की जानकारी आई। गुरुवार को हुई 59 मौतों और बुधवार को हुई 14 मौतों के साथ बिहार में भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या 73 हो गई है। चूंकि ज्यादातर लोगों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा रहा है, इसलिए प्रशासनिक तौर पर लू से मौत की पुष्टि नहीं की जा रही है।

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। बीते 30 घंटे के दरम्यान बिहार में21 मौतें हो चुकी हैं।
बिहार में लगातार पढ़ रहे हीट वेव ने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ डाला है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने और लोगों को सतर्क रहने का अलर्ट किया है।

मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भाग के एक दो स्थानों पर भीषण उष्ण लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के उत्तर पश्चिम, दक्षिण पूर्व भाग के एक दो स्थानों में उष्ण लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य के दक्षिण पश्चिम पटना के एक दो स्थानों पर गम रात्रि के लिए संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आज लू लगने की वजह से नालंदा में होमगार्ड जवान और बेगूसराय में एक महिला की मौत हो गई।

बता दें कि बुधवार को भीषण गर्मी के कारण अलग-अलग स्कूलों में शिक्षक और बच्चे समेत 337 लोग बीमार पड़ गए थे। गुरुवार को 14 लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को अबतक भोजपुर में पांच मतदानकर्मियों समेत बिहार में सात मौतें सामने आ चुकी हैं।

मौसम और हीटवेव को लेकर बिजली विभाग ने भी विद्युत सप्लाई में बढ़ रहे ओवरलोड के कारण व्यवधान उत्पन्न हो रही है। बिजली नहीं पहुंचने के कारण बिजली विभाग ने लोगों को अपील करते हुए कहा है कि अपने सभी उपकरण एक साथ नहीं चलाएं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

विद्युत विभाग ने कहा है कि पानी का मोटर, प्रेस, वाशिंग मशीन और अन्य लोड सुबह पांच से 11 बजे तक ही चला लें। शाम में छह से 11 बजे रात्रि तक फ्रिज को बंद रखें। शाम में छह बजे से 11 बजे रात्रि तक एसी को लगातार नहीं चलाएं। उन्होंने इसके लिए आधे आधे घंटे के अंतराल पर एक चलाने की अपील की है। इसके साथ ही विद्युत विभाग का यह मानना है कि भीषण गर्मी के कारण सिस्टम ओवरलोड के कारण विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। लोगों को विद्युत विभाग की अपील को ध्यानपूर्वक उपयोग करना चाहिए।

मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं दक्षिण मध्य के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। दक्षिण बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान पटना 42.8 डिग्री सेल्सियस, गया 46.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 39 डिग्री सेल्सियस एवं पूर्णिया 37 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के दक्षिण भाग शुष्क पश्चिमी हवा आ रही है। जितनी शुष्क हवा होगी उतना ही आसमान साफ रहेगा। आसमान साफ रहने का मतलब है कि धूप का प्रभाव ज्यादा होगा।

उत्तर पश्चिम भाग से लेकर दक्षिण बिहार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान अपने सामान से अधिक हो रहेगा। दक्षिण पश्चिम तथा दक्षिण मध्य अगले दो दिनों तक भीषण उष्ण दक्षिण पूर्व एवं उत्तर पश्चिम भाग उष्ण लहर की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर पूर्व भाग खासकर अररिया एवं किशनगंज के एक दो जगह पर गरज, चमक के साथ बारिश के आसार हैं। जहां-जहां भीषण उष्ण लहर या उष्ण लहर बना हुआ है। बिल्कुल सतर्क रहने की जरूरत है। बचाना होगा संभल कर रहना होगा।

गर्मी से जितना बचाव है, जरूर करना चाहिए। सुबह 10 बजे के बाद घर से ना निकले। जो लोग निकल रहे हैं, वह अपने तन को पूरी तरह ढंके कर रखें, पानी हमेशा साथ में रखें।

मौसम विभाग ने कटिहार जिले के एक या दो भागों में आगामी तीन से चार घंटे के अंदर हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना के लिए लोगों का अलर्ट किया है।
मौसम विभाग का मानना है कि केरल में 1 जून तक मानसून के आने की संभावना है। उसके बाद तीन से चार दिनों के अंदर मानसून बिहार में प्रवेश कर सकती है। अगर केरल के रास्ते बिहार में मानसून प्रवेश करती है तो लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

बिहार में आज सबसे ज्यादा तापमान बक्सर का रहा। बक्सर का तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद 46.1 डिग्री सेल्सियस, डेहरी 46 डिग्री सेल्सियस, गया 45.2, अरवल 44.8 डिग्री सेल्सियस, भोजपुर 44.1 डिग्री सेल्सियस और पटना का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off