Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar Weather: बिहार में शुरु होगा मानसून, मौसम विभाग की ओर से 15 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

0 153

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Bihar Weather:बिहार में इन दिनों गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। कड़ी धूप और उमस की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। जुलाई के महीने में भी बारिश का नामो निशान नहीं है। लेकिन अब बहुत जल्द ही अब रुठा हुआ मानसून बिहार में शुरु होने वाला है। मौसम विभाग की ओर से राजधानी पटना समेत 15 जिलों में बारिश और व्रजपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक  राजधानी पटना के साथ-साथ पूरे बिहार में अगले दो दिनों में बारिश होने का आसार है। इसका आंशिक असर अभी से दिखना शुरू हो गया है। इससे कुछ जगहों पर झमाझम बारिश होगी। पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया जिले के अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ-साथ 18 जुलाई को वज्रपात और बारिश के संकेत हैं।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि  मानसून की कमजोर स्थिति की वजह से राज्य के दक्षिणी भागों में जून से अब तक सामान्य से 54 प्रतिशत कम  बारिश हुई है। शुक्रवार को प्रदेश के किशनगंज जिले के गलगलिया में 15.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। सीवान के दरौली में 14, बिहटा में 12.4, श्रीपालपुर में 11.4, बांका के चांदन में 10.8, सीवान के हुसैनगंज में 10.8, गोपालगंज के सिसवन में 10.8, गोपालगंज के बरौली में 10.2, बेगूसराय के चेरिया में 9.8, बांका के बौंसी में 9.8, सारण के परसा में 8.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off