Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Karisma Kapoor:इस शख्स ने रखा था करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का नाम लोलो

0 214

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Karisma Kapoor:अपने नीले नैनों से करोड़ो दिलों पर राज करने वाली 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) बहुत सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। यूं तो करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अपने दौर के हर मशहूर एक्टर के साथ काम किया। लेकिन सबसे ज्यादा गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी को खूब  पसंद किया गया। करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का निक नाम लोलो है। घर से लेकर बॉलीवुड तक में लोग उन्हें लोलो नाम से पुकारते हैं। आइये जानते हैं करिश्मा का नाम कैसे लोलो पड़ा।

सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और उनके पिता रणधीर कपूर गेस्ट बनकर आए थे। इस दौरान दोनों ने बताया था कि कैसे करिश्मा का नाम लोलो पड़ा। रणधीर कपूर की फवरेट एक्ट्रेस स जीना लोलोब्रिगिडा थीं। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी करिश्मा का निक नाम लोलो रख दिया था। वहीं लोलो नाम स्वीट ट्रीट का भी है,  जिसे सिंधी में ‘लोली’ कहते हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने साल 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें पहचान साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म राजा हिन्दुस्तानी से मिली थी। इस फिल्म में करिश्मा कपूर  (Karisma Kapoor) के मेकओवर ने सबके होश उड़ा दिए थे। आमिर खान के साथ करिश्मा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई।

करिश्मा की मशहूर फिल्मों की बात करें तो उनमें राजा हिन्दुस्तानी, हीरो नंबर वन, बीबी नंबर वन, कुली नंबर वन, दुल्हन हम ले जायेंगे, साजन चले ससुराल, दिल तो पागल है, शक्ति द पावर, फिजा, हम साथ-साथ हैं और जुबैदा है। करिश्मा कपूर  (Karisma Kapoor) जल्द ही फिल्म ब्राउन (Brown) से कमबैक कर रही हैं।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off