Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Black Marketing का कहर! LPG की किल्लत से हाहाकार, यूरिया उत्पादन बंद, हजारों होटलों पर लटके ताले

black-marketing-lpg-shortage-urea-production-stopped
0 81

केंद्र सरकार द्वारा बार-बार स्थिति स्पष्ट करने के बावजूद रसोई गैस की कमी को लेकर आशंकाएं अभी भी खत्म नहीं हो रही हैं। सरकार के कई प्रयासों के बावजूद अफवाहें जारी हैं, जो स्थिति को और बिगाड़ रही हैं। कालाबाजारी (Black Marketing)और जमाखोरी के कारण कुछ क्षेत्रों में रसोई गैस (LPG) सिलिंडरों की कमी का प्रभाव देखने को मिल रहा है।

दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन ने भोजन परोसना बंद किया

दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन ने भोजन परोसना बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं, अयोध्या में निशुल्क भोजन सुविधा देने वाली राम रसोई को मंगलवार को एक घंटे पहले ही बंद करना पड़ा, और बुधवार से अनिश्चितकाल के बंद कर दिया गया।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने सभी कैटरिंग इकाइयों को माइक्रोवेव और इंडक्शन जैसे विकल्पों को अपनाने के लिए निर्देशित किया है। उत्तर प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडरों की अवैध बिक्री के कारण गैस की कमी सी प्रतीत हो रही है, जिससे गैस के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

फिरोजाबाद के कांच उद्योग पर नकारात्मक प्रभाव

फिरोजाबाद के कांच उद्योग पर भी इस समस्या का नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगा है। उत्तर प्रदेश ग्लास मैन्युफैक्चरर्स सिंडिकेट ने उत्पादन में कटौती करने का निर्णय लिया है। बुधवार से कांच की बोतल बनाने वाले स्वचालित कारखानों और चूड़ी के टैंक फर्नेस कारखानों में 30 से 40 प्रतिशत तक उत्पादन में कमी की गई है। चूड़ी के पट्टों के फर्नेस में भी इसी तरह की कटौती की जा रही है।

उद्यमियों का कहना है कि गैस कोटा में कमी के चलते उन्हें स्पॉट आरएलएनजी गैस का अधिकतम उपयोग करना पड़ेगा। इससे गैस का नया बिल 60 से 70 रुपये प्रति घनमीटर तक पहुंचने की संभावना है, जबकि पहले यह 35 से 36 रुपये प्रति घनमीटर के आसपास मिल रही थी।

पंजाब में गैस संकट का मामला

पंजाब में गैस संकट का मामला बुधवार को विधानसभा में भी उठाया गया। बजट सत्र के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री लालचंद कटारूचक ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पेश किया, जिस पर गुरुवार को चर्चा होगी। राज्य में वाणिज्यिक सिलिंडरों की आपूर्ति लगभग रुक गई है, और घरेलू सिलिंडरों की बुकिंग भी बंद कर दी गई है। नंगल और बठिंडा के एनएफएल प्लांट में गैस की कमी की समस्या बनी हुई है और यूरिया उत्पादन बन हो गया है।

बिहार में गैस एजेंसियों के कार्यालयों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश के इंदौर और अन्य स्थानों पर बुधवार को एजेंसियों के कार्यालयों के सामने हंगामे की स्थिति बनी रही। भोपाल में गैस बुकिंग प्रणाली के ठप होने से लोग काफी परेशान नजर आए। राज्य सरकार ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर काबू पाने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी किया है।

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में लंबी कतारें

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें दिखने लगी हैं। देहरादून में कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से 65 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई, जिसमें 37 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन का कहना है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल या गैस की कोई कमी नहीं है, फिर भी कई स्थानों पर मुनाफाखोरी की रिपोर्ट मिली हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक सिलेंडरों की कमी के कारण होटल, रेस्तरां और उद्योगों के संचालन पर असर पड़ा रहा है।

छत्तीसगढ़ में होटल और रेस्तरां का कारोबार प्रभावित

छत्तीसगढ़ में गैस की आपूर्ति में रुचि के कारण होटल और रेस्तरां का कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। बुधवार को लगभग 70 प्रतिशत होटलों ने खाना पकाने का कार्य अस्थायी रूप से रोक दिया है। कामर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतें 5,000 रुपये तक पहुँच गई हैं।

रायपुर के मालवीय रोड पर स्थित गुजराती होटल के मालिक महेश खिलोशिया ने कहा कि नियमित गैस सप्लाई न होने के कारण रसोई का संचालन करना मुश्किल हो गया है। कुछ शादी-समारोह आयोजित करने वाले भी चिंतित हैं।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment