Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

BYE POLLS 10 SEAT: छह राज्यों की 10 सीटों पर मतदान संपन्न, नतीजे 26 को

तीन लोकसभा और 7 असेंबली सीट के नतीजे 26 जून को आएंगे

0 103

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

BYE POLLS 10 SEAT: छह राज्यों की 10 सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो गए। तीन लोकसभा सीट और 7 असेंबली सीट के नतीजे 26 जून को आएंगे।

BYE POLLS 10 SEAT: छह राज्यों की 10 सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो गए। तीन लोकसभा सीट और 7 असेंबली सीट के नतीजे 26 जून को आएंगे। इस उप चुनाव में रामपुर, आजमगढ़ और संगरूर लोकसभा सीट पर और दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड की मांडर, आंध्र प्रदेश की आत्माकुर और त्रिपुरा की जुबाराजपुर, सुरेमा, बरदोवाला टाउन और अगरतला असेंबली सीट शामिल है।

BYE POLLS 10 SEAT: चुनाव आयोग के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। खबर के मुताबिक रामपुर में पोलिंग अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई है। आजमगढ़ में 50 फीसदी से अधिक वोट पड़े हैं। संगरूर में भी वोटिंग प्रतिशत अच्छा नहीं रहा। आंध्र प्रदेश की आत्माकुर असेंबली सीट पर 65 फीसदी से अधिक पोलिंग हुई। दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर भी भारी मतदान नहीं हुआ।

BYE POLLS 10 SEAT: बता दें कि यूपी की रामपुर संसदीय सीट सपा नेता आजम खान के खाली करने से रिक्त हुई थी। आजम खान असेंबली चुनाव जीत गए थे। वहीं अखिलेश यादव ने भी करहल विधानसभा सीट से इलेक्शन जीतने के बाद इस आजमगढ़ लोकसभा सीट से त्यागपत्र दे दिया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट आप नेता भगवंत मान ने छोड़ी थी। भगवंत मान ने विधानसभा का चुनाव जीतकर पंजाब के सीएम बने हैं।

चार राज्यों की सात विधानसभाओं की बात करें तो दिल्ली की राजेंद्र नगर असेंबली सीट आप नेता राघव चड्ढा ने खाली की थी। राघव हाल ही में पंजाब से आप के राज्य सभा के सांसद बने हैं।

झारखंड की मांडर असेंबली सीट से कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता रद होने से उपचुनाव हुआ है।

वहीं त्रिपुरा की अगरतला, बोरदोवाली टाउन और सूरमा से बीजेपी के विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। जबकि जुबाराजगर सीट से माकपा विधायक की मौत के बाद उपचुनाव हुआ है।

आंध्र प्रदेश की आत्माकुर विधानसभा सीट वाईएसआर विधायक के निधन से खाली हुई थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off