Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Chandigarh University obscene video: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो

0 306

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Chandigarh University obscene video: प्रदर्शन के बीच चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में 60 छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल करने के आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी, उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया है। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से गिरफ्तार किया गया है।

Chandigarh University obscene video: इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था। लड़की भी शिमला के रोहड़ू की रहने वाली है। वो लड़कों को बहुत पहले से जानती हैं। सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल पुलिस ने दोनों आरोपियों पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

हिमाचल पुलिस ने दोनों युवकों को पंजाब पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सन्नी (23 साल) एक बेकरी में तो रंकज (31 साल) ट्रेवल एजेंसी में काम करता है। रंकज मूल रूप से ठियोग के संधू क्षेत्र का है।

इधर, मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस के रवैये से नाराज CU के सैकड़ों स्टूडेंट्स ने कैंपस में फिर से प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने डीन ऑफिस घेर लिया। उनका आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस मामले को दबा रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने दावा किया कि स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। लेकिन स्टूडेंट्स अब भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

Chandigarh University obscene video: सूत्रों के मुताबिक, स्टूडेंट्स ने पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन से शनिवार रात हुए मामले की पारदर्शी जांच, शनिवार को हुए लाठीचार्ज की जांच, अस्पताल में भर्ती स्टूडेंट्स को मुआवजा देने, गर्ल्स हॉस्टल का टाइम 8:30 से बढ़ाकर 9:30 बजे तक करने और हॉस्टल के सभी वॉर्डन बदलने की मांग रखी है।

दोनों पक्षों की ओर से स्टूडेंट्स को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। स्टूडेंट्स को शांत करने के लिए एंबुलेंस में अस्पताल भेजी गई स्टूडेंट को मौके पर लाया गया। हालांकि उसने अपना मुंह ढंक रखा था। दावा किया गया था कि घटना के बाद युवती ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। हालांकि प्रशासन ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।

Chandigarh University obscene video: गौर करें तो रविवार को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने प्रदर्शन कर रही लड़कियों को रोकने के लिए टैगोर हॉस्टल के गेट पर ताला लगा दिया था। इसके बाद भी लड़कियां 10 फीट ऊंचा लोहे का गेट फांदकर प्रदर्शन में शामिल होने गईं। उन्होंने ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ के नारे लगाए। कई स्टूडेंट्स ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। इससे पहले शनिवार देर रात भी स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में भारी हंगामा किया था।

Chandigarh University obscene video: रविवार सुबह मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी और रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर मामले की जांच के लिए CU कैंपस पहुंचे। CU मैनेजमेंट के साथ-साथ इन दोनों अफसरों ने दावा किया कि किसी छात्रा का कोई वीडियो वायरल नहीं हुआ और स्टूडेंट्स को गलतफहमी हो गई थी। इसी बात से यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भड़क उठे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

प्रदर्शनकारी छात्राओं के अनुसार, आरोपी लड़की खुद मान चुकी है कि उसने हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजे मगर पंजाब पुलिस कह रही है कि लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो बनाया। इसके अलावा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुछ अधिकारियों ने लड़कियों के कपड़ों को लेकर भी कमेंट किए। इससे उनमें नाराजगी है।

Chandigarh University obscene video: इस बीच पुलिस जहां कह रही है कि आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो बॉयफ्रेंड को भेजा, वहीं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा कि लड़की ने कई आपत्तिजनक वीडियो भेजे। केजरीवाल ने इस मामले में कड़े एक्शन का आश्वासन भी दिया। पंजाब में AAP की सरकार है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार 19 और 20 सितंबर स्टूडेंट्स के लिए नॉन-टीचिंग डे रहेंगे। यानी दो दिनों तक स्टूडेंट्स की क्लासेस नहीं लगेंगी।

इससे पहले शनिवार देर रात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में लड़कियों ने भारी हंगामा किया। उनका आरोप था कि उनके साथ पढ़ने वाली एक लड़की ने 60 से ज्यादा लड़कियों के नहाने के वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिए, जिसने उन्हें इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

हंगामे के दौरान खबर आई कि 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की और इनमें से एक की हालत नाजुक है। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस ने इससे इनकार किया। वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की। इसका भी एक वीडियो सामने आया है।

Chandigarh University obscene video: पुलिस के मुताबिक, लड़के का नाम सन्नी मेहता है और वह लड़की का बॉयफ्रेंड है। सन्नी हिमाचल का रहने वाला है। उसी ने लड़कियों के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पंजाब पुलिस की रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर और मोहाली के SSP विवेकशील सोनी ने यह भी कहा कि छात्रा ने केवल अपना वीडियो लड़के को भेजा था। दूसरी लड़कियों का नहीं।

अब पूरा किस्सा जानिए। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) की जिन छात्राओं के वीडियो वायरल हुए और जिसने वायरल किए, वो सभी एमबीए की स्टूडेंट हैं। आरोपी छात्रा काफी समय से वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज रही थी। बॉयफ्रेंड ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो देखा तो मामला खुल गया। इसके बाद हंगामा शुरू हुआ।

Chandigarh University obscene video: मामला सामने आने के बाद पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंची। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि इस मामले में पंजाब सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

उधर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) ने कहा कि लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने की बात पूरी तरह झूठ और निराधार है। ऐसा कोई आपत्तिजनक वीडियो अभी तक नहीं मिला। केवल आरोपी लड़की का एक वीडियो मिला है, जो उसने अपने बॉयफ्रेंड से शेयर किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off