Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) हुए कोरोना पॉजिटिव

0 140

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Nitish Kumar: बिहार में इन दिनों कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब तक कई लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर खबर आ रही है कि वो एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बीते दो दिनों से मुख्यमंत्री बुखार से ग्रसित थे। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। साथ ही ये भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बीते दो तीन दिनों में जिनसे से भी मुलाकात की है वो भी जाकर अपनी जांच करवा लें।

तबियत खराब होने की वजह से ही नीतीश कुमार (Nitish Kumar) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ समारोह में भी शिरकत नहीं कर सके। आपको बता दें कि इससे पहले भी 10 जनवरी 2022 को उन्हें कोरोना हो गया था। हाल ही में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री समेत अन्य कई मंत्री भी कोरोना संक्रमित हो गए थे।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off