Sen your news articles to publish at [email protected]
Chirag Paswan ने CM Nitish के लिए कह दी बड़ी बात, जानिए क्या कहा
Chirag Paswan ने CM Nitish के लिए कहा
चिराग पासवान (Chirag Paswan), लोजपा (रा) के नेता और केंद्रीय मंत्री, ने कहा कि वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे तो इससे कोई नई बात नहीं होगी। इससे पहले भी कई केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ चुके हैं। फैसला चुनाव लड़ने या न लड़ने का केंद्रीय संसदीय बोर्ड करेगा। उन्होंने साफ किया, चुनाव लड़ने का निर्णय गठबंधन की पार्टी ही लेगी। साथ ही कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री का पद स्थिर है। अगले चुनाव में भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री ही रहेंगे। समर्थन पहले से ज्यादा होने की उम्मीद है।
शनिवार को चिराग पत्रकारों से बात कर रहे थे। विपक्ष के आरोप पर, उन्होंने कहा कि अपराध बढ़ना हम सभी के लिए चिंता का विषय है। हमने अपनी चिंता जाहिर की है। आगे भी इस पर चर्चा जारी रहेगी। विपक्ष को भी चाहिए कि इस मुद्दे को राजनीति का विषय न बनाएं। हमारा यह मानना है कि पुलिस अपराधियों को जल्द पकड़ रही है, इसलिए हमारे लिए यह गर्व की बात है।
चिराग ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की नीति बनाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है, क्योंकि हमारे विधायक नहीं हैं। फिर भी, हम एनडीए के हिस्सा होने के नाते सरकार का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘सरेंडर मोदी’ कहने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की। कहा कि राहुल को प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी करनी से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें – चिराग पासवान लड़ेंगे चुनाव? पार्टी का स्टैंड साफ!